Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मेधावी विद्यार्थियों हेतु नीट, जेईई की तैयारी के रायपुर के लिए के एलन इंस्टीट्यूट में की गई व्यवस्था
    छत्तीसगढ़

    मेधावी विद्यार्थियों हेतु नीट, जेईई की तैयारी के रायपुर के लिए के एलन इंस्टीट्यूट में की गई व्यवस्था

    By June 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेधावी विद्यार्थियों हेतु नीट, जेईई की तैयारी के रायपुर के लिए के एलन इंस्टीट्यूट में की गई व्यवस्था
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में आज कोरबा कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिले के मेधावी विद्यार्थियों हेतु जेईई, नीट के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    इस अवसर पर विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, महापौर नगर निगम श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर,  कलेक्टर श्री अजीत वसंत, सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं उनके पालक उपस्थित थे।

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल करते हुए यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा निरंतर विकास कार्य किया जा रहा है। खनिज प्रभावित जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की जेईई, नीट जैसे प्रवेश परीक्षा की निःशुल्क तैयारी हेतु व्यवस्था की गई है।

    यह आप सभी के लिए सुनहरा अवसर है। इस अवसर का लाभ उठाएं, आप सभी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, कार्ययोजना बनाकर परीक्षा की तैयारी करें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज से आपकी जिंदगी एक नया मोड़ ले रही है। आपके बेहतर कल की शुरुआत आज से हो रही है। अपने भविष्य को ऊँचे आयाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी है। इस हेतु आप सभी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करें। खुद पर पूर्ण विश्वास रखें, आने वाली चुनौतियो के लिए खुद को तैयार रखे, खूब मेहनत करें एवं अपने लक्ष्य को हासिल कर अपने परिवार, जिला एवं देश-प्रदेश का नाम पूरी दुनिया मे रौशन करें।

    विधायक पाली तानाखार श्री मरकाम ने बच्चों के बेहतर शिक्षा हेतु चलाए जा रहे  जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने एवं कड़ी मेहनत से अपनी मंजिल को हासिल करने की शुभकामनाएं दी।

    महापौर श्री प्रसाद ने कहा कि आप सभी के बेहतर भविष्य के लिए आपके परिजन सहित जिला प्रशासन द्वारा सपना देखा गया है। इस हेतु आने वाले चुनौतियों के लिए खुद को अभी से तैयार करें। आपके कदम सफलता के मार्ग में हैं और आप मेहनत से अपने सपनों को पूरा कर सकेंगें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंवर ने भी बच्चों को अपने मंजिल को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने एवं परेशानियों का निर्भीक होकर सामना करने के लिए कहा।

    कलेक्टर श्री वसंत ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप के जीवन की सफलता की शुरुआत आज हो रही है। आप सभी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में खूब मेहनत कर अच्छा परिणाम प्राप्त किया है, इसी तरह आगे भी आप पूरी लगन से अध्ययन करते रहे। उन्होंने कहा कि नीट, जेईई की निशुल्क आवासीय कोचिंग हेतु आप सभी 100 मेधावी छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। आपको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु पूरी व्यवस्था की गई है। आप सभी की तैयारी में आने वाले खर्च का वहन छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। आप सभी इसका महत्व समझे एवं इस मौके का पूरा लाभ उठाएं, आप सभी निरंतर दृढ़ इच्छाशक्ति से मेहनत कर सफलता अर्जित करें एवं आगामी वर्षाे में बोर्ड परीक्षा दिलाने वाले जिले के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। जिससे वे सभी इस कार्यक्रम का लाभ उठाने हेतु परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्वतः प्रेरित रहें।  

    बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
    इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    विद्यार्थियों में अपने बेहतर भविष्य निर्माण हेतु नजर आया उत्साह
    छात्र-छात्राओं में भी अपने बेहतर भविष्य निर्माण हेतु उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का पल है कि उनका चयन एलन जैसे प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था में जेईई, नीट परीक्षा की तैयारी के लिए हुआ है। जहां अनुभवी व विषय विशेषज्ञ शिक्षक उनकी परीक्षा की तैयारी कराएंगे। इस हेतु वे सब उत्साहित है एवं परीक्षा में सफलता अर्जित कर प्रशासन द्वारा उन पर किए गए भरोसे को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को यह अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
     

    Related Posts

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री देवांगन…..

    March 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील…..

    March 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.