Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-गरियाबंद में दो नए डायलिसिस केंद्र व आरओ फिल्टर प्लांट खुलेगा, सुपेबेड़ा गांव में स्वास्थ्य मंत्री बोले
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-गरियाबंद में दो नए डायलिसिस केंद्र व आरओ फिल्टर प्लांट खुलेगा, सुपेबेड़ा गांव में स्वास्थ्य मंत्री बोले

    By June 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-गरियाबंद में दो नए डायलिसिस केंद्र व आरओ फिल्टर प्लांट खुलेगा, सुपेबेड़ा गांव में स्वास्थ्य मंत्री बोले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गरियाबंद.

    गरियाबंद जिले के  दूरस्थ अंचल में बसे बहुचर्चित किडनी पीड़ित ग्राम सुपेबेड़ा में दो नए डायलिसिस केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने यहां एक आरओ फिल्टर प्लांट भी लगाया जाएगा। बुधवार को देवभोग पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोषणा की। प्रदेश में भाजपा की सरकार बदलने के बाद पहली बार पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर सुपेबेड के मरीजों के लिए एक सर्व सुविधायुक्त एंबुलेंस का उद्घाटन भी किया।

    इसके साथ उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर  यहां किडनी पीड़ित मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस अवसर पर उनके साथ डबल्यूएचओ, एम्स रायपुर और स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट टीम, राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गार्गी यदु सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सबसे पहले सुपेबेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र तथा आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया।उपलब्ध कराई जा रही है सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर महिलाओं के लिए अलग से बैठक व्यवस्था करने के निर्देश प्रशासन को दिए। इसके अलावा उन्होने पास में बन रहे निर्माणाधीन का भी निरीक्षण किया। इसके कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ग्राम सुपेबेड़ा के किडनी पीड़ित परिवार के प्रेमजय क्षेत्रपाल से उनके घर पहुंच मुलाकात की। मंत्री जायसवाल ने उनका कुशलक्षेम जाना। बातचीत करते हूं उनकी समस्या भी सुनी। मौके पर मंत्री जायसवाल ने परिवार की शासन प्रशासन से हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बताया कि सुपेबेड़ा की समस्या को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी काफी गंभीर है। यहां के समस्या के निराकरण और मरीजों के समुचित इलाज के लिए बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश उन्होंने दिए है। उनके निर्देश के चलते ही वे आज सुपेबेड़ा पहुंचे है। उन्होंने कहा की मेडिकल और एम्स की टीम लगी हुई है। हम आज संकल्प लेकर चलते है की किडनी की बीमारी को जड़ से खत्म करने मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ग्रामीणों को इस समस्या से बाहर लाने हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मंत्री जायसवाल ने सुपेबेड़ा में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गरियाबंद और देवभोग में लैब स्थापना की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सुपेबेड़ा में मरीजों को निशुल्क दवाई दी जाएगी। आगामी 6 माह में दो डायलिसिस सेंटर शुरू किए जाएंगे। बताया कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल हेतु जल जीवन मिशन से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिए है। उन्होंने बताया कि आज गरियाबंद में मरीजों के लिए तीन एंबुलेंस का शुभारंभ किया है। इसके अलावा  सुपेबेड़ा के सर्व सुविधा युक्त एक एंबुलेंस का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा आज ही पांच डॉक्टरों का यहां पोस्टिंग की है।

    मंत्री ने बताया कि किडनी बीमारी के अनुसंधान के लिए गरियाबंद और सुपेबेड़ा में दो विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे। मरीजों के लिए भोजन सलाह प्रदान हेतु एक अलग से चिकित्सक नियुक्त किया है। रिसर्च यूनिट के लिए अनुसंधान टीम के गठन की जानकारी दी। ग्रामीणों के जेनेटिक जांच के आधार बीमारी की जांच की जाएगी। गरियाबंद में छत्तीसगढ़ किडनी फाउंडेशन की स्थापना की घोषणा की। साथ किडनी दान के लिए भी सुविधा विकसित की जाएगी।

    Related Posts

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री देवांगन…..

    March 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील…..

    March 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.