Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»शुरू हुई स्मार्ट शहर की प्लानिंगः सुंदर चौड़ी सड़कें, चकाचक स्ट्रीट लाइट, पानी सप्लाई बढ़ाने पर फोकस
    छत्तीसगढ़

    शुरू हुई स्मार्ट शहर की प्लानिंगः सुंदर चौड़ी सड़कें, चकाचक स्ट्रीट लाइट, पानी सप्लाई बढ़ाने पर फोकस

    By July 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शुरू हुई स्मार्ट शहर की प्लानिंगः सुंदर चौड़ी सड़कें, चकाचक स्ट्रीट लाइट, पानी सप्लाई बढ़ाने पर फोकस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     स्मार्ट शहर की प्लानिंग के महारथी माने जाने वाले पूर्व मंत्री तथा दिग्गज भाजपा विधायक राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा के साथ-साथ रायपुर शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की प्लानिंग में जुट गए हैं। राजेश मूणत ने रायपुर में सभी दलों के नेताओं और अफसरों के साथ स्मार्ट शहर की प्लानिंग के लिए बुधवार को दीनदयाल आडिटोरियम में बड़ी बैठक कर डाली। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग माना जा रहा है, जिसमें शहर के सभी नेताओं और कमिश्नर समेत निगम-स्मार्ट सिटी के आला अफसरों से लेकर इंजीनियर तक जुटे हैं। बैठक में मूणत ने रायपुर के बेहद आकर्षक और महानगर का लुक देने के लिए कई प्वाइंट रखे। उन्होंने कहा कि रायपुर को राजधानी का लुक देने के लिए बेजा कब्जों को पूरी तरह हटवाना होगा। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर सौंदर्यीकरण इस तरह किया जाना चाहिए कि बाहर से आने वाले को रायपुर बेहद खूबसूरत नजर आए। इसके साथ बिजली के चकाचक इंतजाम और नदी का मीठा पानी ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाने का प्लान बनाना चाहिए। विकास के मुद्दों पर हुई इस बड़ी बैठक में राजेश मूणत के साथ मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के साथ-साथ अधिकांश एमआईसी मेंबर और निगम कमिश्नर आईएएस अबिनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नेता और अफसर मौजूद थे।

    पश्चिम का विकास पूर्व मंत्री मूणत का सरोकार

    राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम लोगों की सुविधा, भव्य निर्माण और सौंदर्यीकरण के कुछ प्रोजेक्ट रखे। उन्होंने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सफाई, पीने के पानी और स्ट्रीट लाइट पर तत्काल फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि डीपीआर बनाया जाना चाहिए कि निजी कालोनियों में भी टंकियां बनवाकर वहां नदी का पानी सप्लाई किया जा सके। शहरी नियोजन के माहिर पूर्व मंत्री मूणत ने ठेले-गुमटियों को जगह-जगह लगाने से रोकने तथा सभी छोटे कारोबारियों का अलग-अलग जगह सुंदर प्रोजेक्ट बनाकर उन्हें व्यवस्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया। मूणत ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ के दूसरे शहरों से रायपुर आने वालों को लगना चाहिए कि सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने वास्तव में रायपुर को राजधानी के रूप में डेवलप किया है।

    मेयर ने मूणत को शुक्रवार की बैठक में बुलाया

    पूर्व मंत्री मूणत ने अफसरों को निर्देश दिए कि सीएम साय भी चाहते हैं और रायपुर की पहली जरूरत यही है कि कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन में योजनाएं बननी चाहिए। मूणत ने बैठक में मौजूद पार्षदों से कहा कि सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण रोज करना जरूरी है। उन्होने रामकुंड क्षेत्र में पट्टों के वितरण तथा गुढियारी क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था पर जोर दिया। बैठक में मेयर ढेबर ने सुझाव दिया कि अमृत मिशन योजना, डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य , स्ट्रीट लाईट प्रबंधन कार्य योजनाओं का राजधानी शहर में सफल क्रियान्वयन करने प्रभावी कार्य होना चाहिए। मेयर ढेबर ने कल 5 जुलाई, शुक्रवार को जोन 5 में होने वाली स्वच्छता सर्वेक्षण बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए पूर्व मंत्री राजेश मूणत को भी आमंत्रित किया है। बैठक में निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी की योजनाओं पर प्रजेंटेशन भी दिया। गुरुवार को रात तक चली बैठक में एमआईसी ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, सुन्दर लाल जोगी और रितेश त्रिपाठी, जोन अध्यक्ष मनीराम साहू, विनोद अग्रवाल तथा पार्षद सुनील चंद्राकर, अमर बंसल, भोला साहू, दीपक जायसवाल, कुंवर रजयंत ध्रुव, प्रकाश जगत, विरेन्द्र देवांगन, कामिनी पुरूषोत्तम देवांगन, दिलेश्वरी अन्नू राम साहू, गोदावरी गज्जू साहू तथा रायपुर स्मार्ट सिटी के सीओओ उज्जवल पोरवाल, भी उपस्थित थे।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.