Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित
    राज्य

    बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित

    By July 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राज्य स्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश परीक्षा में शामिल कल 1,89,568 अभ्यर्थियों में 1,80,050 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

    हाजीपुर की अभ्यर्थी प्रीति अनमोल 102 अंकों के साथ राज्य टॉपर बनी हैं। बीएड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया।

    इस प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक पुरुष अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। प्रवेश परीक्षा में 94,392 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 91,832 में सफलता हासिल की है। इसी तरह 95,176 महिला अभ्यर्थियों में 88,218 सफल हुई है। वहीं, दो वर्षीय शिक्षा शास्त्री में प्रवेश परीक्षा में कुल उपस्थिति 284 अभ्यर्थियों में 257 सफल हुए हैं।

    अब शुरू होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया

    रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अधिकतम 12 विश्वविद्यालयों के लिए किया जा सकता है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवंटित बीएड कॉलेजों का अलाटमेंट मेधा, रोस्टर एवं महाविद्यालय चुनाव की वरीयता के आधार पर होगा।

    गौरतलब है कि दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन को लेकर 25 जून को बिहार के 11 शहरों के 341 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में एक लाख 89 हजार आठ सौ 44 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें 95130 महिलाएं और 94430 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। वहीं, शिक्षा शास्त्री के 386 अभ्यर्थियों के लिए एक परीक्षा केंद्र दरभंगा शहर में बनाया गया था। इसमें 284 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

    बीएड में 37,400 सीटों पर नामांकन की पूरी होगी प्रक्रिया

    बिहार के 14 विश्वविद्यालयों के कुल 342 बीएड कॉलेजों में 37,400 सीट पर नामांकन होना है। इसमें पांच सरकारी, 31 संबद्ध, लगभग 355 निजी , 21 अल्पसंख्यक, आठ महिला व एक पुरुष कॉलेज शामिल हैं। सभी कॉलेजों की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी अपनी रुचि एवं सुविधानुसार कालेजों का चयन कर सकेंगे। कॉलेजों का आवंटन मेधा, रोस्टर एवं कालेजों के चुनाव की वरीयता के आधार पर होगा।

    Related Posts

    चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक….

    March 30, 2026

    तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही से छत्तीसगढ़ बना आवास निर्माण का मॉडल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    March 30, 2026

    रायपुरवासियों की बड़ी मांग पूरी, एक्सप्रेस-वे पर फुण्डहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87.53 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी…..

    March 30, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : जितेन्द्र को बिजली बिल से मिली राहत, माइनस 429 आया बिजली बिल….

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: संघर्षों की भट्ठी में तपकर सोना बने झारखंड के अंजित मुंडा, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल….

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026: खेल के साथ पर्यटन का संगम, छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाज़ी ने जीता दिल….

    March 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक….

    March 30, 2026

    तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही से छत्तीसगढ़ बना आवास निर्माण का मॉडल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    March 30, 2026

    रायपुरवासियों की बड़ी मांग पूरी, एक्सप्रेस-वे पर फुण्डहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87.53 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी…..

    March 30, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : जितेन्द्र को बिजली बिल से मिली राहत, माइनस 429 आया बिजली बिल….

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.