Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बस्तर के तीरथगढ़ वॉटरफॉल पर सुरक्षा की गारंटी नहीं, ज्यादा खर्च में भी जोखिम में पर्यटक
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बस्तर के तीरथगढ़ वॉटरफॉल पर सुरक्षा की गारंटी नहीं, ज्यादा खर्च में भी जोखिम में पर्यटक

    By July 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बस्तर के तीरथगढ़ वॉटरफॉल पर सुरक्षा की गारंटी नहीं, ज्यादा खर्च में भी जोखिम में पर्यटक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बस्तर/जगदलपुर.

    बरसात के मौसम की शुरुआत होने के साथ ही बस्तर जिले के वॉटरफॉल में लोकल निवासियों के साथ ही बाहर से भी रोजाना सैकड़ों पर्यटक बस्तर के इस खूबसूरती को निहारने के लिए आ रहे है। लेकिन इस पर्यटन में सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां पर्यटकों अपनी जान को जोखिम में डालकर एन्जॉय तो कर रहे है। लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नही है। यहां पर रायपुर से लेकर विशाखापत्तनम, ओड़िसा के अलावा अन्य जगहों से पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आ रहे हैं। लेकिन तीरथगढ़ वॉटरफॉल पर सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं दिख रहा है।

    बताया जा रहा है कि जगदलपुर शहर में चित्रकोट, मिनी गोवा, तामड़ागुमर, तोपर, बिजाकासा, गुलमी, चित्रधारा के अलावा और भी कई जगह है। जहां लोग एन्जॉय करने के लिए जाते हैं। जहां कई बार बड़ी घटनाएं घट चुकी है।

    तीरथगढ़ वॉटरफॉल
    यह जगह देखने में जितनी सुंदर है। उतना ही यहां पर दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। जिसकी बात करें तो यहां कुछ साल पहले टॉप पर बैठे पति-पत्नी में पत्नी की फिसलकर गिर जाने से मौत हो गई थी। इसके अलावा इस जगह से नीचे एक छोटा सा झरना भी है। जिसके नीचे कुंड बना हुआ है। जहां कई हादसे हो चुके हैं और कईयों की डूबने से मौत हुई है।

    चित्रकोट वॉटरफॉल
    इस वॉटरफॉल को मिनी नियाग्रा भी कहा जाता है। लेकिन यहां पर भी कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। अधिकतर देखा जाए तो कइयों ने इस वॉटरफॉल से छलांग लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। इसके अलावा इस फॉल से डॉक्टर पति-पत्नी गिर गए थे। लेकिन बाद में मछुआरों की टीम ने बचा लिया था।

    गुलामी वॉटरफॉल
    ये वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ और ओड़िसा सीमा के बीच है। यहां भी काफी संख्या में लोग जाते हैं। लेकिन इस वॉटरफॉल में भी कई युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा कुछ वर्ष पहले घूमने आए जोड़ों से कुछ लोगों ने पैसे की मांग भी की थी। लेकिन नहीं मिलने पर हत्या तक हो चुकी है।

    मिनी गोवा
    बस्तर के युवाओं ने कुछ वर्ष पहले इसकी खोज की थी। लेकिन यह जगह इंस्ट्राग्राम में युवको के द्वारा डाले गए वीडियो के बाद काफी फेमस हुई। जहां कुछ दिन पहले नहाने गए जगदलपुर के टीम युवक बह गए थे। जिन्हें बाद में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर रात 12 बजे सही सलामत निकाला था।

    पर्यटकों को देंगे समझाइश
    गांव के समूह के द्वारा एक जगह पैसा लिया जा रहा है। जबकि एक जगह पर टिकट चेक किया जा रहा है। पर्यटकों को समझाइश दिया जा रहा है। आज निरीक्षण किया जाएगा। खतरे वाले जगह को बंद भी किया जाएगा।
    – डीएफओ चुड़ामनी सिंह, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.