Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित – किरण सिंह देव
    छत्तीसगढ़

    भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित – किरण सिंह देव

    By July 13, 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित – किरण सिंह देव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। इस लिहाज से बुधवार, 10 जुलाई को प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। शुक्रवार को यहाँ एकात्म परिसर में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि अत्यंत उत्साह और आत्म-विश्वास से भरपूर वातावरण में हुई इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को केंद्रीय नेतृत्व और संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का समयानुकूल मार्गदर्शन मिलने से यह उत्साह और आत्मविश्वास दुगुना हुआ है और सभी कार्यकर्ता पार्लियामेंट से पंचायत तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित होकर लौटे हैं।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार पूरे देश में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों की योजना बनी और इन बैठकों को विस्तारित स्वरूप दिया गया। पूरे देशभर में भाजपा की ये बैठकें हो रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिनांक 10 जुलाई को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत की गई। श्री देव ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि इतने व्यापक पैमाने पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखकर उसमें मंडल अध्यक्षों को भी न्योता दिया गया। बैठक के लिए इस बार अपेक्षित श्रेणी में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, निगम महापौर नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष को रखा गया था।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि बैठक में पूरे प्रदेशभर से पार्टी के 1500 से अधिक अपेक्षित पदाधिकारी पहुँचे थे। प्रदेश कार्यसमिति की इस वृहद बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का विभिन्न बिंदुओं पर सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री देव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ता आने वाले समय में दुगुनी ताकत और समर्पण की भावना के साथ संगठन और पार्टी के जनाधार को बढ़ाकर पार्टी को जन-जन के बीच प्रभावी और सक्रिय बनाने में जुटेंगे और पार्टी की विजय यात्रा निरंतर जारी रखेंगे, यह विश्वास दृढ़तर हुआ है। बैठक में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया।

    आगामी कार्य योजना
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय ने इस बैठक में पार्टी के अब तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेकर उनकी समीक्षा की और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यसमिति की बैठक में रखी और इन कार्यक्रमों के सफल, सुचारु व प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। श्री देव ने पार्टी की आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 से 20 जुलाई 2024 तक विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठकें रखी जाएंगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।

    21 से 25 जुलाई 2024 तक विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठकें रखी जाएंगी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाने का कार्यक्रम पूरे बरसात भर किया जाएगा। हर बूथ में 51 पेड़ लगाए जाएंगे। मेरा पेड़, मेरा जीवन के साथ माँ की फोटो सामने लगाकर वृक्षारोपण करेंगे
    21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने 2 गुरुजनों की पूजा कर देव स्थान अथवा मंदिर में जाएंगे
    28 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व भर में लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा जिसमें अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले के मंडल अनुसार बूथों में मन की बात कार्यक्रम का प्रभारी बनाए जाएंगे
    04 अगस्त 2024 को हरेली पर्व  के अवसर पर गेड़ी पर चलने की प्रतियोगिता एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर पर किए जाएंगे
    07 अगस्त 2024 को हरियाली तीज पर्व के मद्देनजर महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला मोर्चा प्रदेश से मंडल स्तर तक हरियर छत्तीसगढ़ के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रम रखे जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए मातृशक्ति की सहभागिता की भूमिका पर बल दिया जाएगा
    9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासी समाज के बलिदान और विभिन्न  क्षेत्रों में महती भूमिका निभा रहे आदिवासी प्रतिभाओं से जन जन को परिचित कराया जायेगा
    05 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम रखकर शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में उनकी महती भूमिका की चर्चा की जाएगी
    16 सितम्बर 2024 को विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम रखे जाएंगे
    17 सितंबर 2024 से प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस के निमित्त सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सेवा कार्यों में सहभागी होते हुए सभी कार्यकर्ता समाज सेवा के कार्य भी करेंगे
    29 सितम्बर 2024 को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा जिसमें पूर्वानुसार सभी कार्यकर्ता जन उपस्थिति सुनिश्चित कर यह कार्यक्रम सुनेंगे

    पत्रकारों के सवालों का जवाब
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने गौठान और रोका-छेका योजना का अमल नहीं होने के कारण मवेशियों की हो रही मौत से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि गौठान योजना को लेकर कांग्रेस व उसकी पिछली सरकार की गंभीरता को जनता ने 5 वर्षों में ही देख लिया है। योजना बनाना एक अलग विषय है, उस योजना का नाम रखना भी अलग विषय है, लेकिन उसकी क्रियाविधि की दिशा में एक अलग योजना बनानी होती है। जिस सोच के साथ व्यापक पैमाने पर गौठान योजना को लाया गया था, कांग्रेस की सरकार में उतनी ही तत्परता के साथ उस पर क्रियान्वयन नहीं हुआ। भाजपा ने तो इस विषय पर आंदोलन भी किया था, प्रत्येक गौठानो का निरीक्षण किया और इस बात को प्रतिपादित भी किया कि इस योजना में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। गौठान योजना राज्य सरकार की योजना थी, उसमें डीएमएफ और पंचायत का पैसा इन्वाल्व करके उस योजना को कितना दूर तक ले जा सकती थी? दरअसल भूपेश सरकार को तो उसमें बजट प्रावधान करके इस योजना के लिए बहुत अच्छा संकल्प पारित करना चाहिए था लेकिन उसमें कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार फेल हुई है, क्योंकि उद्देश्य भ्रष्टाचार करना था जनहित नही।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने निगम-मंडलों और मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि निगम-मंडलों में नियुक्तियों का विषय नितांत रूप से मुख्यमंत्री का है और निश्चित रूप से मुख्यमंत्री श्री साय इस पर विचार विमर्श कर रहे हैं और शीघ्र ही इसका कुछ-न-कुछ निर्णय होगा। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के पुनर्गठन और स्वयं को मंत्री बनाए जाने की चल रही सियासी अटकलों से जुड़े एक सवाल के जवाब में श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में स्वस्थ लोकतांत्रिक और स्पष्ट प्रक्रिया है कि किस कार्यकर्ता को कौन-सी जवाबदारी देना है? कौन किस दायित्व पर जाएगा? कौन सरकार का अंग बनेगा और कौन संगठन का अंग बनेगा, इसका निर्णय करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व टोली है। मंत्रिमंडल का विस्तार भी जल्द होगा। यह मुख्यमंत्री श्री साय का विषय है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष॰ को लेकर किए गए प्रश्न कहा कि जो जनता के हित में हो, जो सर्व सुविधाजनक हो, परिणामदायक हो, परिणाम मूलक हो। पहले चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होता था। महापौर व अध्यक्ष का चुनाव जनता करती थी। बीच में 5 वर्षों में कांग्रेस ने इसे बदल दिया, जिसमें पार्षदों के माध्यम से महापौर व अध्यक्ष का चुनाव किया जाता था। जनता द्वारा सीधे चुने जाने का असर अलग होता है और पार्षदों द्वारा चुनाव करने का असर अलग होता है और दोनों के अलग-अलग परिणाम होते हैं। अब मुख्यमंत्री श्री साय अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ बैठकर इस पर निर्णय लेंगे।

    ये रहे उपस्थित
    पत्रकार वार्ता के दौरान रायपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम मौजूद रहे।

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट….

    March 26, 2026

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट….

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.