Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»जमीन विवाद पर बवाल: गोलीबारी में 6 घायल, 35 लोग गिरफ्तार
    राज्य

    जमीन विवाद पर बवाल: गोलीबारी में 6 घायल, 35 लोग गिरफ्तार

    By July 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जमीन विवाद पर बवाल: गोलीबारी में 6 घायल, 35 लोग गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हंसडीहा थाना क्षेत्र के भदवारी गांव के पास शुक्रवार को दस साल से न्यायालय में चल रहे जमीन विवाद में खूनी झड़प हो गई। इसमें एक महिला सहित पांच पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    एक महीने पहले न्यायालय ने जिस जमीन की देखभाल डॉक्टर अनिमेष दास कर रहे थे, उस जमीन का फैसला दूसरे पक्ष के कामेश्वर भंडारी के पक्ष में सुनाया। उसके बाद कामेश्वर गोतिया के साथ एक माह से जमीन पर घर बनाने का काम कर रहा था।

    हमले छह लोग हुए घायल

    शुक्रवार की दोपहर को अनिमेष दास ने बाहर से करीब 60 लोगों को बुलाया। सभी ने काम कर रहे कामेश्वर भंडारी, ज्योतिष भंडारी, धोरण भंडारी, राम भंडारी, मनोज भंडारी व उसकी मां आरई देवी पर हथियार से हमला कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए।

    उनके जमीन पर गिरते ही अगल-बगल के ग्रामीण व तथा मजदूरों को डराने के लिए युवकों ने तीन राउंड फायरिंग भी की। जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने से घायल व्यक्ति बीच सड़क में बैठ गए और दुमका भागलपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया।

    पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को कराया शांत

    जाम की सूचना पर एसडीपीओ जरमुंडी संतोष कुमार व हंसडीहा थाना प्रभारी संजय प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

    पुलिस ने 35 लोगों को हिरासत में लिया

    लोगों ने पुलिस को बताया कि सभी अपराधी अनिमेष दास के घर में छिपे हुए हैं। उसके बाद पुलिस ने छापामारी कर 35 लोगों को हिरासत में लिया है। सात मोटरसाइकिल व दो कार को जब्त किया। भीड़ के अनुसार कुछ अपराधी एक स्कॉर्पियो से तथा तीन चार बाइक से भाग निकले।

    पुलिस ने अनिमेष के घर के समीप झाड़ी से एक एक देसी कट्ठा और लोहा काटने वाला औजार भी जब्त किया है। पुलिस ने अनिमेष दास और दुमका मेडिकल कालेज अस्पताल में चिकित्सक पुत्र संजय दास को गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुए हिंसक झड़प से नोनीहाट के लोग दहशत में हैं।

    क्या बोले एसडीपीओ?

    जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों पर हमला किया गया है। 35 लोगों के अलावा एक चिकित्सक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हमला के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया था। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

    Related Posts

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026

    सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 1, 2026

    खेल उस क्षेत्र में नई उम्मीद लेकर आया, जिसकी पहचान कभी संघर्ष से होती थी': युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे….

    April 1, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026

    सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.