Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दूसरे से बात करना नहीं था पसंद: प्रेमिका को अगवा कर गैंगरेप किया फिर गला रेतकर हत्या कर दी
    राज्य

    दूसरे से बात करना नहीं था पसंद: प्रेमिका को अगवा कर गैंगरेप किया फिर गला रेतकर हत्या कर दी

    By July 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दूसरे से बात करना नहीं था पसंद: प्रेमिका को अगवा कर गैंगरेप किया फिर गला रेतकर हत्या कर दी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेरठ।  जिले में युवक ने प्रेमिका को अगवा कर लिया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब भी डाला। मंगलवार को इस किशोरी का शव मेहरमती गणेशपुर के जंगल में मिला था। बुधवार को कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान सरधना थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी के रूप में की हुई। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने सरधना-दौराला मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान पीएसी भी बुलानी पड़ी। एक किशोरी का कस्बे के मुहल्ला खारी कुआं निवासी हसीन पुत्र लियाकत से प्रेम-प्रसंग था। 18 जुलाई को किशोरी सरधना में मेले में गई थी। वहां पर हसीन ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। स्वजन ने पुलिस को सूचना दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
    इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हसीन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हसीन की किशोरी से दोस्ती थी। हाल में किशोरी ने हसीन से बातचीत करना बंद कर दिया था। वह पड़ोसी युवक से बातचीत करने लगी थी। इसी को लेकर 18 जुलाई को मेले में हसीन और किशोरी में विवाद हुआ था। तब भी हसीन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। माना जा रहा है कि हसीन बहला फुसलाकर किशोर को घर से अपने साथ ले गया। उसके बाद जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। 21 जुलाई को किशोरी के माता-पिता किशोरी की नानी को देखने सुभारती मेडिकल कॉलेज गए थे। लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। पिता ने सरधना थाने में 22 जुलाई को तहरीर देकर हसीन और उसके स्वजन पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाया।मंगलवार को एक शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम हाउस पर मां ने बेटी के शव की पहचान कर ली। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने बुधवार को अपहरण का मुकदमा कर हसीन को हिरासत में ले लिया।पीड़ित के स्वजन का आरोप है कि हसीन और उसके स्वजन शाहरूख, इकरामुद्दीन और मोहसिन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.