Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कलेक्टर लंगेह के निर्देश काअसर, सोनहत एसडीएम ने स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर लंगेह के निर्देश काअसर, सोनहत एसडीएम ने स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

    By July 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कलेक्टर लंगेह के निर्देश काअसर, सोनहत एसडीएम ने स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरिया

    कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश का असर दिखने लगा है। विगत दिनों श्री लंगेह ने एसडीएम, राजस्व अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्कूल, आंगनवाड़ी, छात्रावास, अस्पतालों का निरीक्षण व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों के बारे में समुचित जानकारी देने के निर्देश दिए थे।

    इसी कड़ी में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, सोनहत राकेश कुमार साहू ने विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का सघन दौरा किया। दौरे के दौरान विभिन्न स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया, जिसमें माध्यमिक व आश्रम शाला बंशीपुर, हाई स्कूल बंशीपुर, प्राथमिक व माध्यमिक शाला चंदहा, प्राथमिक शाला कदना और माध्यमिक शाला नवा टोला शामिल थे।

    निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला कदना की शिक्षिका रितु बैग के अध्यापन कार्य की प्रशंसा की गई। प्राथमिक शाला नवा टोला में बच्चों के अभिव्यक्ति कौशल को सुधारने हेतु शिक्षकों को निर्देश दिए गए। माध्यमिक शाला नवा टोला में गणितीय कौशलों की कमजोर स्थिति पर ध्यान देते हुए शिक्षकों को सुधार के सुझाव दिए गए। गणवेश, पुस्तक, साइकिल वितरण के संबंध में भी श्री साहू ने सीधे बच्चों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ही मंजिल प्राप्त की जाती है, इसलिए पढ़ाई-लिखाई बेहद जिम्मेदारी से करें, नियमित स्कूल आएं।

    मध्यान्ह भोजन की समीक्षा में पाया गया कि प्राथमिक व माध्यमिक शाला नवा टोला में मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था। श्री साहू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित समूह को सुधार हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए व भविष्य में मध्यान्ह भोजन सामग्री वितरण की उचित व्यवस्था तथा मीनू अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक शाला चंदहा के निरीक्षण के दौरान शाला भवन जर्जर हो चुका है, इसलिए नए भवन निर्माण की पहल करने की बात कही गई। आंगनवाड़ी भवन की कमजोर स्थिति को देखते हुए, आंगनवाड़ी को प्राथमिक शाला भवन में संचालित करने के निर्देश दिए, वहीं शिक्षकों के प्रयासों में कमी पाई गई और उन्हें नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिए गए।

    इसी तरह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राकेश कुमार साहू ने ग्राम पंचायत पोड़ी, रजौली, अकला सरई, बंशीपुर और चंदहा पहुंचकर की।

    उन्होंने निर्माणाधीन आवास, अधूरे निर्माण एवं पूर्ण निर्माण कार्यों के स्थल पर जाकर लाभार्थियों से सीधी चर्चा की। हितग्राहियों को योजना के संबंध में जानकारी दी गई व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्राप्त राशि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि किश्त राशि प्राप्त हो गई है तो आवास निर्माण तत्काल कराएं। जिन हितग्राहियों ने आवास निर्माण की राशि का उपयोग नहीं किया है, उनसे वसूली करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने हितग्राहियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए सचिव एवं रोजगार सहायकों को दिशा-निर्देश दिए।

    Related Posts

    पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..

    March 27, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..

    March 27, 2026

    गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….

    March 27, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : वेटलिफ्टिंग में 71 किग्रा वर्ग में सिल्वन बेह्रोथाटलो का स्वर्णिम प्रदर्शन….

    March 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..

    March 27, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..

    March 27, 2026

    गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….

    March 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.