Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली सरकार ने पशुओं की देखभाल के लिए स्थापित करेगी कॉल सेंटर, टोल फ्री नंबर भी जल्द होगा जारी 
    राज्य

    दिल्ली सरकार ने पशुओं की देखभाल के लिए स्थापित करेगी कॉल सेंटर, टोल फ्री नंबर भी जल्द होगा जारी 

    By August 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली सरकार ने पशुओं की देखभाल के लिए स्थापित करेगी कॉल सेंटर, टोल फ्री नंबर भी जल्द होगा जारी 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली सरकार लोगों के लिए तीन मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (एमवीयू) के साथ एक कॉल सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है ताकि लोग बीमार आवारा जानवरों के बारे में रिपोर्ट कर उनके लिए चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकें। विकास विभाग की पशुपालन इकाई के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र स्थापित करने के लिए अनुरोध प्रस्ताव जारी किया है।

    पशु मालिकों को पशु चिकित्सा सहायता की जरूरत

    एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली सरकार ने पशुधन को उनके दरवाजे पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए ऐसे मॉडल की संकल्पना की है, जहां पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं और पशु मालिकों को पशु चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा, "मोबाइल पशु चिकित्सालयों के माध्यम से प्राप्त कॉल पर आवारा जानवरों को भी पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।"

    एमवीयू के संचालन के लिए टोल फ्री नंबर होगा जारी

    अधिकारी ने आगे कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1962 को सक्रिय किया जाएगा और मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (एमवीयू) के संचालन के लिए एक टोल फ्री नंबर के रूप में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर जानवरों को गुणात्मक, समय पर और विश्वसनीय सेवा प्रदान करने के लिए पूरी परियोजना का मुख्य केंद्र होगा।

    उन्होंने कहा, "यह सप्ताह के सभी दिनों में 12 घंटे के आधार पर काम करेगा। कॉल सेंटर का गठन एक पशुचिकित्सक और तीन कॉल अधिकारियों के साथ किया जाएगा, जो छुट्टियों सहित प्रतिदिन दो पालियों में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक काम करेंगे।"

    पशुपालन इकाई के अधिकारी ने कहा कि कॉल सेंटर में आपातकालीन मामलों का आकलन करने और महत्वपूर्ण अनुरोधों को काम के घंटों के दौरान निकटतम उपलब्ध मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई, अस्पताल या डिस्पेंसरी में भेजने के लिए एक पशुचिकित्सक होगा।

     सामान्य परिस्थितियों में मौके पर हो सकेगा जानवरों का इलाज 

    अधिकारी ने कहा, कॉल सेंटर में कॉल और सेवाओं से संबंधित डेटा एकत्र करने के लिए एक समर्पित फीडबैक एवं गुणवत्ता टीम भी होगी और जीपीएस सिस्टम के माध्यम से इकाइयों की आवाजाही की निगरानी भी करेगी। टीम नियमित रूप से सेवा की गुणवत्ता का आंकलन करेगी और सुधार के लिए कदम सुझाएगी।

    कॉल सेंटर क्षेत्र स्तर पर किसानों से नियमित फीडबैक लेकर और एमवीयू के माध्यम से किसानों को समय पर सेवाएं प्रदान करके टीकाकरण और टैगिंग के अधिकतम कवरेज का पालन करने के लिए सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि जानवरों का इलाज सामान्य परिस्थितियों में मौके पर ही किया जाएगा और जटिल मामलों को इलाज के लिए निकटतम पशु अस्पतालों या पशु आश्रय में परिवहन के लिए दिल्ली नगर निगम को भेजा जाएगा।

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन….

    April 6, 2026

    महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल….

    April 6, 2026

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स में “जेंडर फॉर हेल्थ” विषय पर आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग…..

    April 6, 2026

    दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से अंधेरे रास्तों से लौटकर रोशनी तक- अरविंद हेमला की हिम्मत और बदलाव की कहानी….

    April 6, 2026

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की…..

    April 6, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी….

    April 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन….

    April 6, 2026

    महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल….

    April 6, 2026

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स में “जेंडर फॉर हेल्थ” विषय पर आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग…..

    April 6, 2026

    दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से अंधेरे रास्तों से लौटकर रोशनी तक- अरविंद हेमला की हिम्मत और बदलाव की कहानी….

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.