Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बदमाशों के निशाने पर ज्वेलरी शॉप, आधी रात शटर तोड़कर 30 लाख के जेवर और नकदी लूटी
    मध्यप्रदेश

    बदमाशों के निशाने पर ज्वेलरी शॉप, आधी रात शटर तोड़कर 30 लाख के जेवर और नकदी लूटी

    By August 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बदमाशों के निशाने पर ज्वेलरी शॉप, आधी रात शटर तोड़कर 30 लाख के जेवर और नकदी लूटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन हो या रात, जब मन होता है लूट और डकैती की वाददात को अंजाम दे रहे हैं। तीन दिन पहले बागसेवनिया में हथियारबंद दो बदमाशों ने कट्टे की नोककर ज्लेवरी शोरू में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उसका खुलासा नहीं कर पाई कि बीती देर रात करीब पौने तीन बजे डी-सेक्टर अयोध्या नगर में बदमाशों ने शटर तोड़कर सोने-चोदी के जेवर और नकदी समेत करीब 30 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना 30 लाख नकदी के साथ जेवर चोरी की है, लेकिन पुलिस अभी सामान की तस्दीक करने का हवाला देकर लूटी गई कुल रकम का खुलासा नहीं कर रही है। जिस वाहन से लूट की गई है, उसकी लोकेशन गुना में मिली है। जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर डी-सेक्टर में जैन ज्वैलर्स नाम की शॉप है। बीती रात करीब पौने तीन बजे भोपाल पासिंग सफेद रंग की स्कॉर्पियो से 7 नकाबपोश डकैत आए और शटर तोड़कर करीब 30 लाख रुपए के जेवर और नकदी लूट ले गए। डकैतों के हौंसले इतने बुलंद थे कि वे बड़े वाहन से आए और लूट की सूचना के बाद जब पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया तो वे बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गए।

    बदमाशों का नहीं चला पता

    लूटी गई रकम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, फरियादी पक्ष की ओर से करीब 50 लाख की लूट की शिकायत की जा रही है। इधर घटना की सूचना के बाद शहर की नाकेबंदी भी की गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर डकैतों की तलाश की जा रही है। 

    रात्रि गश्त पर फिर उठे सवाल

    चार इमली में पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले में चोरी के बाद हाईप्रोफाइल चार इमली की सुरक्षा और रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं, अब अयोध्या नगर में हुई इस वारदात ने पूरे शहर की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह स्थिति तब है जब स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा शहर अलर्ट पर है और राजधानी की सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद होने का दावा किया जा रहा था।

    गुना में मिली लोकेशन, टीम रवाना

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस स्कॉपियो वाहन सवार बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उसकी लोकेशन गुना में मिली है। गुना पुलिस की टीम वाहन का पीछा कर रही है, वहीं भोपाल से भी पुलिस की एक टीम गुना रवाना की गई है।

    Related Posts

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026

    छात्रावास की छात्राओं के संबंध में प्रसारित खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन, जांच में स्पष्ट हुए तथ्य, विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण….

    March 16, 2026

    मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज….

    March 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.