Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो…
    देश

    केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो…

    By August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग के बाद देश में कई अहम प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी गई है।

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने दो नए हवाई अड्डों और तीन मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

    इन मेट्रो प्रोजेक्ट्स में एक बेंगलुरु में शुरू होगा तो दो प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में शुरू होंगे।

    वहीं बिहार को इस मीटिंग में खास तोहफा दिया गया। पटना से 28 किमी दूर बिहिटा में एयरपोर्ट के लिए 1413 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन मेट्रो  प्रोजेक्ट्स से मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा मदद मिलेगी। आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु को इससे काफी मदद मिलेगी। 

    तीन बड़े मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर, 2029 तक मेट्रो हो जाएंगी शुरू

    कैबिनेट मंत्री ने मेट्रो प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए कहा कि शहरों में मध्यम वर्ग के विकास में परिवहन एक बड़ा कारक है। शहरों में मध्यम वर्ग के लिए बुनियादी सुविधा के रूप में मेट्रो का पिछले 10 वर्षों में बहुत विस्तार हुआ है।

    10 साल पहले जहां केवल 5 शहरों में मेट्रो थी, वहीं आज 21 शहरों में मेट्रो है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रीमंडल ने फैसला लिया है कि बेंगलुरु में मेट्रो रेल के तीसरे चरण में 44.65 किलोमीटर की लाइन का विकास होगा, जिस पर 15,611 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

    इस लाइन पर 31 मेट्रो स्टेशन होंगे और इससे पीनिया औद्योगिक क्षेत्र, बन्नेरघट्टा रोड, आउटर रिंग रोड़ और तुमकुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवागमन आसान होगा।

    इससे बेंगलुरु शहर में मेट्रो रेल का नेटवर्क 220 किलोमीटर पहुंच जाएगा और मेट्रो से नियमित सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 26 लाख तक पहुंच जाएगी।

    इसके अलावा ठाणे में मेट्रो रेल परियोजना के तहत 29 किलोमीटर की नयी लाइन का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 12,200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    उन्होंने कहा कि ठाणे मेट्रो रेल का नेटवर्क मुंबई मेट्रो रेल नेटवर्क और निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन नेटवर्क से भी जुड़ेगा। इससे पुणे में मेट्रो रेल का नेटवर्क दोगुना हो जाएगा।

    कुल 22 स्टेशनों वाले इस मेट्रो मार्ग का निर्माण कार्य 2029 तक पूरा हो जाएगा, जिसमें तीन किलोमीटर तक का रास्ता अंडरग्राउंड होगा।

    उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने पुणे में स्वारगेट से कातराज के बीच 5.46 किलोमीटर की नई लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।

    इससे मार्केट यार्ड बिब्वेवाडी और बालाजी नगर जैसे इलाकों को फायदा होगा। इस परियोजना पर 2954.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह फरवरी 2029 तक चालू हो जाएगी।

    बिहार को मिली नए एयरपोर्ट की सौगात

    हवाई अड्डा परियोजना के बारे में श्री वैष्णव में बताया कि पटना हवाई अड्डे पर बढ़ती भीड़ और शहर के भविष्य के विस्तार की आवश्यकताओं को देखते हुए पटना से करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित बिहटा में सिविल हवाई अड्डे के विकास की नई परियोजना शुरू की जाएगी।

    इस पर 1413 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बेहटा के सिविल हवाई अड्डे पर 66 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण होगा, जिस पर भीड़-भाड़ के समय तीन हजार यात्रियों के आने जाने की सुविधा होगी।

    बिहटा हवाई अड्डे की सालाना क्षमता 50 लाख की होगी, जिसे एक करोड़ तक बढ़ाया जा सकेगा। इस हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए एक साथ दस विमान खड़े किया जा सकेंगे।

     इसके अलावा मंत्रिमंडल ने बागडोगरा वायु सैनिक स्टेशन पर एक नया सिविल हवाई अड्डा बनाने की परियोजना को भी मंजूरी दी है।

    जिस पर 15.49 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। वहां 70390 वर्ग मीटर क्षेत्र में टर्मिनल इमारत बनायी जाएगी।

    The post केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.