Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»ईओडब्ल्यू की कार्रवाई: छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाले से जुड़े चार राज्यों में छापे
    छत्तीसगढ़

    ईओडब्ल्यू की कार्रवाई: छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाले से जुड़े चार राज्यों में छापे

    By August 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईओडब्ल्यू की कार्रवाई: छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाले से जुड़े चार राज्यों में छापे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने शुक्रवार को कोयला परिवहन घोटाले के आरोपितों के छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों के 24 ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई। कोयला परिवहन घोटाले में रायपुर जेल में बंद आइएएस समीर विश्नोई, आइएएस रानू साहू और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं पीसीएस अधिकारी सौम्या चौरसिया के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े लोगों के यहां ईओडब्ल्यू ने दस्तावेज खंगाले।

    करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप

    बता दें कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में कोयला परिवहन और डीएमएफ (डिस्टि्रक्ट मिनरल फंड) में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद के साथ ही राजस्थान, बेंगलुरु, झारखंड में कार्रवाई की गई। इस दौरान भिलाई से एक आरोपित मनीष उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

    राजस्थान में समीर की ससुराल में छापा

    निलंबित आइएएस समीर विश्नोई की राजस्थान के अनूपगढ़ स्थित ससुराल में छापा मारा गया। वहीं, रायपुर के देवेंद्रनगर स्थित शासकीय आवास और गायत्रीनगर स्थित उनकी पत्नी प्रीति गोदावरी के आवास पर कार्रवाई की गई। राजस्थान में समीर विश्नोई की कई एकड़ जमीन और रुई, बर्फ की फैक्टि्रयों में पैसा लगा हुआ है।

    इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के बेंगलुरु स्थित घर और झारखंड स्थित ठिकानों पर छापामारी की गई। टीम ने कोरबा में ठेकेदार मनसुख पटेल के घर पर जांच की।

    सौम्या का सरकार में दबदबा था

    भूपेश सरकार में इनकी ठेका कंपनी को राखड़ और कोयला परिवहन समेत कई बड़े काम मिले थे। मनसुख के छोटे बेटे से सौम्या की छोटी बहन का विवाह हुआ है। तब सौम्या का सरकार में दबदबा था, इसका लाभ परिवार को मिला।
     

    Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.