Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG में दौड़ेगी मेट्रो, रशियन टेक्नोलॉजी से AC ट्रेन में फर्राटा भरेंगे रायपुर, दुर्ग, भिलाई
    छत्तीसगढ़

    CG में दौड़ेगी मेट्रो, रशियन टेक्नोलॉजी से AC ट्रेन में फर्राटा भरेंगे रायपुर, दुर्ग, भिलाई

    By August 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG में दौड़ेगी मेट्रो, रशियन टेक्नोलॉजी से AC ट्रेन में फर्राटा भरेंगे रायपुर, दुर्ग, भिलाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     रायपुर टू भिलाई दुर्ग तक लाइट मेट्रो चलाने का रास्ता साफ हो गया है. यह लाइट मेट्रो रशियन टेक्नोलॉजी से रायपुर और दुर्ग के बीच दौड़ लगाएगी. इसके लिए मॉस्को में आयोजित इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट मीट में रायपुर नगर निगम और रूस के बीच एमओयू हुआ है. रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर और रसिया ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने इस पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं. महापौर की मानें तो बहुत जल्द टेक्नीशियन एक्सपर्ट रायपुर पहुंचेंगे.

    रूस के साथ रायपुर नगर निगम का MOU साइन

    रायपुर टू दुर्ग लाइट मेट्रो जल्द होगी शुरु: रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि "जल्द ही रूस के एक्सपर्ट रायपुर पहुंचेंगे. ज्वाइंट वेंचर में यह काम किया जाएगा. महापौर ने बताया कि पहले टीम रायपुर आएगी और शहर का निरीक्षण करेगी. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालक को लेकर सुझाव देगी. महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि ''रायपुर के स्काईवॉक को भी रसिया की टीम देखेगी. अगर उसमें लाइट मेट्रो चलाई जा सकती है तो इस पर भी विचार किया जा सकता है''.

     
    रूस के साथ रायपुर नगर निगम का एमओयू साइन: चार बिंदुओं को लेकर मॉस्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और मॉस्को के महापौर ने MOU पर हस्ताक्षर किया है. चार बिंदुओं में पहले रायपुर से भिलाई दुर्ग तक लाइट मेट्रो, दूसरा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और मैनेजमेंट, तीसरा ट्रैफिक मैनेजमेंट और चौथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पब्लिक ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट पर काम करेगी . यह रायपुर शहर के साथ ही प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी. ऐसा होने से रायपुर में बेहतर ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम तैयार होगा."

    छत्तीसगढृ़ का ट्रांसफोर्ट सिस्टम होगा बेस्ट: नगर निगम के महापौर ने बताया कि "साल 2022 से हम रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और रायपुर में लाइट मेट्रो को लेकर रसिया से लगातार संपर्क में थे. साल 2023 में जब ट्रांसपोर्टेशन समिट हुआ तब भी महापौर रशिया गए थे. 3 साल बाद आज हमें सफलता मिली है''. महापौर ने यह भी बताया कि ''दुनिया में सबसे अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम रशिया में है. यहां की तकनीक के इस्तेमाल से रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बेहतर हो सकती है. एक रिपोर्ट में मास्को की विशाल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को दुनिया की सबसे बेहतर सिस्टम माना गया है."

    400 से 500 करोड़ का आएगा बजट:रायपुर में मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर लाइट मेट्रो चलाने का प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट लगभग 400 से 500 करोड़ का बताया जा रहा है. हालांकि तकनीकी पक्ष समझने के बाद बजट कि स्वीकृति सरकार से लेने की प्रक्रिया होगी. निगम इसमें अपनी आय विदेशी निवेश की संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है. रूस में जो लाइट मेट्रो ट्रेन चलती है. वह बैटरी से संचालित होती है और इसमें 8 बोगियां होती हैं.

    अमूमन 8 बोगियों की होती है लाइट मेट्रो में: यह ट्रेन एलिवेटेड रूट पर चलती है, यानि की ऊपर से नीचे की ओर लटकी हुई होती है. सड़कों पर पिलर लगाकर उस पर हल्की पटरियां बिछाई जाती हैं. ट्रेन में एक बार में लगभग 1000 लोग सफर कर सकते हैं. ट्रेन में एसी और वाई-फाई की सुविधा भी होती है. एक तरह से लाइट मेट्रो पूरी तरह से हाइटेक सिस्टम से लैस होती है. सुरक्षा के लिहाज से भी ये बेहतर मानी जाती है. आरामदायक सफर के लिहाज से ये बेहतर साबित होती है.

    मॉस्को शहर के वोजन्सस्की में हुआ आयोजन: रूस में 21 से 25 अगस्त तक इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट का आयोजन हो रहा है. यह आयोजन मास्को शहर के वोजन्सस्की लेन में रखा गया. इस इवेंट को डिपार्मेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ऑफ़ मॉस्को और दम डिपार्मेंट ऑफ एक्सटर्नल इकोनॉमिक एंड इंटरनेशनल रिलेशन ऑफ़ मॉस्को के द्वारा मिलकर आयोजित किया गया. समिट में करीब 150 देश के शहरों के मेयर, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों के सीईओ भी शामिल हुए.

    तीन बिंदुओं पर दिया गया जोर

    बता दें कि महापौर एजाज ढेबर ने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मास्को के चर्चा कर एमओयू पर हस्ताक्षर किया। मास्को रसिया के साथ लाइट मेट्रो की सुविधा को उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी चर्चा की। रशियन टेक्नोलॉजी लाइट मेट्रो की सुविधा से रायपुर और भिलाई के लोगों को सुगम यातायात की व्यवस्था मिलेगी।

    सम्मेलन में 15 देश के साथ विभिन्न विषयों को लेकर ओएमयू हुआ। जिसमें भारत से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नाम भी शामिल था। समिट में आर्थिक सामाजिक और पर्यावरण इन मुख्य तीन बिंदुओं पर भी जोर दिया गया। अब जल्द ही रायपुर का निरीक्षण करने विदेश टीम पहुंचेगी।

     

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 30, 2026

    कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    March 30, 2026

    आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 30, 2026

    ‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 30, 2026

    बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट….

    March 30, 2026

    एशियाई खेलों के चयन पर नजर, तीरंदाज कोमालिका बारी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में दमदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त…..

    March 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 30, 2026

    कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    March 30, 2026

    आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 30, 2026

    ‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.