Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»गगनयान पर बड़ी खुशखबरी, महिला रोबोट को पहले स्पेस भेजेगा ISRO; दिया लेटेस्ट अपडेट…
    देश

    गगनयान पर बड़ी खुशखबरी, महिला रोबोट को पहले स्पेस भेजेगा ISRO; दिया लेटेस्ट अपडेट…

    By August 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गगनयान पर बड़ी खुशखबरी, महिला रोबोट को पहले स्पेस भेजेगा ISRO; दिया लेटेस्ट अपडेट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंद्रयान-3 की अपार सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ऐतिहासिक गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है।

    अगले साल इसरो गगनयान मिशन में तीन एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसरो ने गगनयान मिशन के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।

    गगनयान से पहले इसी साल सितंबर महीने तक मानव रोबोट व्योममित्र को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी है। इसरो का कहना है कि रोबोट की खोपड़ी का डिजाइन तैयार कर लिया है।

    गगनयान मिशन के लिए इसरो ने महिला रोबोट व्योममित्र को तैयार कर लिया है। यह अंतरिक्ष यात्रियों की तरह काम करेगी। यह गगनयान के क्रू मॉड्यूल को पढ़ेगी और जरूरी निर्देशों को समझेगी।

    इसके साथ ही यह ग्राउंड स्टेशन में मौजूद वैज्ञानिकों और मिशन की टीम से सम्पर्क करके बात करेगी। इस मानवरहित मिशन के परिणाम ही इंसानों के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता खोलेंगे।

    इसरो की तिरुवनंतपुरम टीम ने महिला रोबोट व्योममित्र के लिए खोपड़ी का डिजाइन तैयार कर लिया है। इसका वजन 800 ग्राम है और माप 200 मिमी x 220 मिमी है।

    मानव रोबोट व्योममित्र की तैयार खोपड़ी अंतरिक्ष में दबाव और कंपन को सहन करने के लिए उच्च शक्ति वाले एल्यूमीनियम मिश्र धातु से बनी है। व्योममित्र इंसानी शरीर के ऊपरी भाग जैसा होगा, जिसमें मानव जैसी भुजाएं, चेहरा और गर्दन भी होगी।

    यह इंसानों जैसे कार्य करने और अंतरिक्ष यात्रा के प्रभावों का आकलन करने के लिए सेंसर से लैस होगी।

    आईआईएसयू के निदेशक पद्म कुमार ईएस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “व्योममित्र गगनयान मिशन में उड़ान भरने वाले अर्ध-मानव की तरह है। इसका ग्राउंड क्वालिफिकेशन परीक्षण पूरा हो चुका है। उड़ान प्रणाली का निर्माण हो चुका है और स्वीकृति परीक्षण अभी प्रगति पर है।”

    व्योममित्र को पहले स्पेस क्यों भेज रहा इसरो

    इसरो की टीम गगनयान मिशन में किसी इंसान को अंतरिक्ष में भेजने से पहले व्योममित्र को अंतरिक्ष भेज रहा है। मानव रोबोट को सितंबर 2024 तक अंतरिक्ष भेजने की तैयारी है।

    इसके पीछे का उद्देश्य मानव शरीर पर अंतरिक्ष यात्रा के प्रभावों पर महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करना है। इससे वैज्ञानिकों को अगले साल अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक उड़ान के लिए अंतरिक्ष कैप्सूल को डिजाइन करने में मदद मिलेगी।

    गौरतलब है कि अंतरिक्ष में मानव भेजने के लिए तैयार हो रहा गगनयान मिशन इसरो का पहला प्रयास है। लेकिन उससे पहले इसरो दो मानवरहित मिशन, गगनयान-1 (G1) और गगनयान-2 (G2) को लॉन्च करेगा।

    ये दोनों मिशन इस साल के अंत तक ल़ॉन्च किए जाएंगे।

    इसके बाद अगले साल गगनयान मिशन में तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिनों के लिए पृथ्वी की सतह से लगभग 400 किमी दूर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

    The post गगनयान पर बड़ी खुशखबरी, महिला रोबोट को पहले स्पेस भेजेगा ISRO; दिया लेटेस्ट अपडेट… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.