Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर में गरजे भीम आर्मी के चंद्रशेखर, बलौदाबाजार हिंसा के निर्दोषों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर में गरजे भीम आर्मी के चंद्रशेखर, बलौदाबाजार हिंसा के निर्दोषों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

    By September 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर में गरजे भीम आर्मी के चंद्रशेखर, बलौदाबाजार हिंसा के निर्दोषों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर/बलौदाबाजार.

    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले जेल में बंद लोगों की रिहाई को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जनसभा आयोजित की। इसमें भीम आर्मी चीफ और यूपी नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेल में बंद भाइयों की रिहाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अक्टूबर तक सतनामी समाज के लोगों की रिहाई नहीं हुई, तो भूख हड़ताल, बड़ा आंदोलन, प्रदर्शन, सड़कों पर उतरना जैसे सब कुछ करेंगे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक लोगों की रिहाई नहीं हुई, तो मैं दोबारा छत्तीसगढ़ कभी नहीं आऊंगा और अपनी शक्ल भी नहीं दिखाऊंगा। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में सतनामी समाज के निर्दोष लोगों की रिहाई नहीं हुई, तो रायपुर में बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और सांसदों को रुकने नहीं देंगे। एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ भवन तक अपने हिसाब से स्वागत करेंगे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो लोग आपकी हितों की रक्षा के लिए जेल में है। वह बाहर आएंगे तो उनकी फूलों से स्वागत करेंगे। उन्होंने सभा में फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर कहा कि इस राज्य में सामान्य वर्ग के लोग फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद आजाद ने कहा कि आपकी ताकत का अंदाजा है मुझे, इक इशारे में पूरा छत्तीसगढ़ बंद हो सकता है, लेकिन हम संवैधानिक रूप से चलेंगे। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई है। एक अक्टूबर को छत्तीसगढ़ भवन का घेराव करेंगे और तब तक आंदोलन करेंगे जब तक जेल से लोग छूट न जाए।

    जानें क्या-क्या है मांगे —
    0- बलौदाबजार हिंसा मामले में जितने लोगों की गिरफ्तारी हुई उन्हें बिना शर्त के रिहा करें।
    0- बलौदाबजार हिंसा और आगजनी की सीबीआई जांच हो।
    0- राज्य में सामान्य वर्ग के लोग फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी कर रहे हैं। उसकी जांच की जाए।
    0- अमर गुफा घटना की सीबीआई जांच हो।
    0- जाति प्रमाण-पत्र के 50 साल पुराना दस्तावेज मांगे जाते हैं, जिसे खत्म की जाए।
    0- राज्य सरकार प्रमोशन में भी आरक्षण लागू करे।
    0- प्रदेश में निशुल्क शिक्षा और सामान शिक्षा व्यवस्था लागू हो।
    0- सरकारी संपत्ति का निजीकरण खत्म कर राष्ट्रीयकरण किया जाए जैसे आदि मांगे।

    Related Posts

    चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक….

    March 30, 2026

    तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही से छत्तीसगढ़ बना आवास निर्माण का मॉडल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    March 30, 2026

    रायपुरवासियों की बड़ी मांग पूरी, एक्सप्रेस-वे पर फुण्डहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87.53 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी…..

    March 30, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : जितेन्द्र को बिजली बिल से मिली राहत, माइनस 429 आया बिजली बिल….

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: संघर्षों की भट्ठी में तपकर सोना बने झारखंड के अंजित मुंडा, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल….

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026: खेल के साथ पर्यटन का संगम, छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाज़ी ने जीता दिल….

    March 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक….

    March 30, 2026

    तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही से छत्तीसगढ़ बना आवास निर्माण का मॉडल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    March 30, 2026

    रायपुरवासियों की बड़ी मांग पूरी, एक्सप्रेस-वे पर फुण्डहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87.53 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी…..

    March 30, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : जितेन्द्र को बिजली बिल से मिली राहत, माइनस 429 आया बिजली बिल….

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.