Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»युद्ध के बीच इजरायल में सड़क पर क्यों उतरे 8 लाख कर्मचारी? नेतन्याहू के खिलाफ जनसैलाब…
    विदेश

    युद्ध के बीच इजरायल में सड़क पर क्यों उतरे 8 लाख कर्मचारी? नेतन्याहू के खिलाफ जनसैलाब…

    By September 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    युद्ध के बीच इजरायल में सड़क पर क्यों उतरे 8 लाख कर्मचारी? नेतन्याहू के खिलाफ जनसैलाब…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास के खिलाफ महायुद्ध में उलझे बेंजामिन नेतन्याहू के लिए अपने ही मुल्क में मुश्किल खड़ी हो गई है।

    आम जनता पहले ही बंधकों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इस बीच देश के सबसे बड़े व्यापार संघ ने गाजा में छह बंधकों की लाश मिलने के बाद इजरायली हुकूमत के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया।

    यह संगठन हिस्ताद्रुत देश के करीब 8 लाख कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें स्वास्थ्य, परिवहन और बैंकिंग जैसे कई सेक्टर शामिल हैं।

    11 महीने के युद्ध में यह पहली बार होगा, जब इतना जनसैलाब नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतर आया है।

    इजरायल के सबसे बड़े व्यापार संघ हिस्ताद्रुत का सोमवार से हड़ताल का मकसद संघर्षविराम के लिए दबाव बढ़ाना है ताकि गाजा में युद्धविराम से हमास आतंकी बाकी बचे बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करें और सभी सकुशल अपने घर लौट आएं।

    हिस्ताद्रुत ने कहा कि शनिवार को गाजा की सुरंगों में मिली बंधकों की लाशों से पता लगता है कि अगर अब इजरायली सरकार ने य़ुद्धविराम के लिए हामी नहीं भरी तो बहुत देर हो जाएगी और हमारे लोग इस तरह मरते रहेंगे।

    बता दें कि सात अक्टूबर को शुरू हुए इजरायल-हमास युद्ध के बाद से यह पहली इतनी बड़ी हड़ताल होगी।

    पिछले साल भी कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर आम हड़ताल की थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को न्यायिक सुधारों की अपनी विवादित योजना टालनी पड़ी थी।

    गाजा में बंधकों की लाश मिलने से शोकाकुल परिजन

    गाजा में छह और बंधकों के मृत पाए जाने के बाद हजारों की संख्या में शोकाकुल और नाराज इजरायली रविवार रात सड़कों पर उतर आए और नारे लगाने लगे। प्रदर्शन के दौरान कई लोग रोते हुए भी नजर आए।

    उन्होंने नेतन्याहू को संदेश में कहा कि “अभी! अभी! वरना…” उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शेष बंधकों को वापस घर लाने के लिए हमास के साथ संघर्ष विराम करें।

    The post युद्ध के बीच इजरायल में सड़क पर क्यों उतरे 8 लाख कर्मचारी? नेतन्याहू के खिलाफ जनसैलाब… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.