Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति की बैठक में अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली के विस्तार पर जोर
    छत्तीसगढ़

    पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति की बैठक में अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली के विस्तार पर जोर

    By September 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति की बैठक में अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली के विस्तार पर जोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति की 50 वीं बैठक ,समिति के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के सचिव ऊर्जा व छत्तीसगढ़ पॉवर कम्पनीज के अध्यक्ष पी.दयानंद की अध्यक्षता में ऊटी में 24 अगस्त को संपन्न हुई। अपने अतिव्यस्त कार्यक्रमों के कारण दयानंद ने रायपुर से आॅनलाइन बैठक में भाग लिया और बैठक की अध्यक्षता भी आॅनलाइन की। समिति की बैठक में पश्चिम क्षेत्र में सम्मिलित 7 राज्यों की पारेषण प्रणाली के संचालन ,नई अंतर- राज्यीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन व संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ,विभिन्न राज्यों में प्रचलित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा तेजी से कार्य पूर्ण करने के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

    छत्तीसगढ़ में अति उच्च दाब की अंतर-राज्यीय पारेषण परियोजनाओं के लगभग 1600 करोड़ रु. की लागत के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में की गई तथा सभी कार्यों को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।जिसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों को मिलेगा। पी. दयानंद 1 अप्रैल 2024 से पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गये हैं। इस समिति में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन और दीव, दादरा एवं नगर हवेली की उत्पादन, पारेषण, वितरण पॉवर कम्पनीज, एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड कारपोरेशन आॅफ इंडिया, इन राज्यों की निजी पॉवर उत्पादक कंपनियाँ, निजी पारेषण व ट्रेडिंग कंपनियाँ , राज्य एवं क्षेत्रीय भार प्रेषण केंद्र सम्मिलित हैं। देश के पश्चिम क्षेत्र में विद्युत प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। हर तीन माह में समिति की बैठक आयोजित की जाती है।इसी कड़ी में ऊटी में समिति की 50 वीं बैठक 23-24 अगस्त को संपन्न हुई।इस बैठक में पॉवर के अंतर-राज्यीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय हुये जैसे नयी पारेषण लाइनों व उपकेंद्रों की प्रगति,डेटा के संचार हेतु समिति का गठन, अंतर-राज्यीय पॉवर एक्सचेंज से संबंधित विभिन्न वाणिज्यिक व मीटरिंग व्यवस्था के आधुनिकीकरण जैसे मुद्दे सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी सहमति से निर्णय लिये गये।साथ ही पूर्व निर्णयों के त्वरित क्रियान्वयन ,समस्याओं के समाधान आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।

    इसके पूर्व 23 अगस्त पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति की तकनीकी समन्वय समिति की बैठक राजेश कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक ,छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की अध्यक्षता में ऊटी में ही संपन्न हुई थी। // उत्पादन,मांग और उपलब्धता के अंतर को पाटने का बेहतर विकल्प है अंतर-राज्यीय समन्वय- दयानंद // पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति के अध्यक्ष पी. दयानंद का कहना है कि छत्तीसगढ़ सहित सातों राज्यों मेॅ विद्युत आपूर्ति की गुणवत्तापूर्ण में सुधार और समुचित उपलब्घता सुनिश्चित करने में अंतर-राज्यीय समन्वय की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। अन्य राज्यों में तत्समय उपलब्ध अतिरिक्त बिजली को अधिक आवश्यकता वाले राज्यों में भेजना एक श्रेष्ठ समाधान है ,जो बिजली घरों की अत्यधिक लागत और स्थापना में लगने वाले समय के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हैं। विस्तृत अंतर-राज्यीय पारेषण नेटवर्क,राज्य विशेष में उत्पादन क्षमता बढ़ाने में लगने वाले लंबे समय में बीच में भी राज्य विशेष की तात्कालिक आवश्यकता को पूरा करने का बेहतर विकल्प है।अत: अंतर-राज्यीय समन्वय तथा सहयोग बढ़ाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

    Related Posts

    असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त….

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात…..

    March 31, 2026

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…..

    March 31, 2026

    चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक….

    March 30, 2026

    तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही से छत्तीसगढ़ बना आवास निर्माण का मॉडल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    March 30, 2026

    रायपुरवासियों की बड़ी मांग पूरी, एक्सप्रेस-वे पर फुण्डहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87.53 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी…..

    March 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त….

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात…..

    March 31, 2026

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…..

    March 31, 2026

    चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक….

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.