Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कर्तव्य में गम्भीर लापरवाही बरतने के कारण सहायक शिक्षक एलबी नीता मण्डावी एवं नरसिंह मण्डावी तत्काल प्रभाव से निलंबित
    छत्तीसगढ़

    कर्तव्य में गम्भीर लापरवाही बरतने के कारण सहायक शिक्षक एलबी नीता मण्डावी एवं नरसिंह मण्डावी तत्काल प्रभाव से निलंबित

    By September 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोण्डागांव
    कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले के कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती नीता मण्डावी एवं नरसिंह मण्डावी को कर्तव्यों के निर्वहन में गम्भीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं निलंबित उक्त दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है।

    कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा उक्त परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के 02 सितम्बर सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रात्रि में प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव परिसर स्थित आवासीय भवन अधीक्षिका निवास में प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी को उपस्थित होना पाया गया। इस सम्बंध में छात्रावास के कर्मचारियों द्वारा सम्बन्धित के प्रतिदिन रात्रि मंभ आने-जाने की पुष्टि भी की गई। चूंकि प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी वर्तमान में बालक आश्रम कारसिंग में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि महिलाओं-बालिकाओं के संरक्षण के संबंध में राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी समेकित कार्ययोजना के दिशा-निर्देश के तहत कन्या छात्रावास या आश्रमों में पुरुषों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लागू किये जाने के उपरांत भी श्रीमती नीता मण्डावी प्रभारी अधीक्षका द्वारा नरसिंह मण्डावी को रात्रिकालीन प्रवेश के लिए नहीं रोका जाना अत्यंत आपत्तिजनक है।

    उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत विपरीत होने से गम्भीर कदाचार की श्रेणी में आता है, अतएव श्रीमती नीता मण्डावी सहायक शिक्षक एलबी वर्तमान प्रभारी अधीक्षका प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

    इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी वर्तमान पदस्थापना सहायक शिक्षक एलबी बालक आश्रम कारसिंग की  प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव में प्रतिदिन सुबह-शाम आने की पुष्टि सम्बन्धित प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव के कर्मचारियों द्वारा की गई है। जो कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देश का उल्लंघन है। सम्बन्धित का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है और यह गम्भीर कदाचार की श्रेणी में आता है। अतएव नरसिंह मण्डावी सहायक शिक्षक एलबी शासकीय बालक आश्रम शाला कारसिंग विकासखण्ड कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उक्त दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

    Related Posts

    पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

    March 31, 2026

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

    March 31, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन….

    March 31, 2026

    केआईटीजी 2026 (सातवां दिन राउंडअप) : झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता…

    March 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

    March 31, 2026

    पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

    March 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.