Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»व्यापारियों की ग्रोथ से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है : चिमनानी
    छत्तीसगढ़

    व्यापारियों की ग्रोथ से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है : चिमनानी

    By September 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    व्यापारियों की ग्रोथ से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है : चिमनानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     

    युवा कैट द्वारा एक निजी होटल में आयोजित बिजनेस सेमिनार में मोटिवेशनल ट्रेनर और आर्थिक मामलो के जानकार सीए अमित चिमनानी पहुंचे। अमित ने युवा व्यापारियों को संबोधित करते हुए बिजनेस ग्रोथ के 16 सूत्र शेयर किए। अमित ने कहा बिजनेस ग्रोथ करनी है तो मन में पैसा कमाने की भूख पैदा करनी होगी,ऐसे हर व्यक्ति और चर्चा से दूर रहना होगा जो आपको डिमोटिवेट करे।

    पॉजिटिव सोच के व्यक्तियों के साथ ज्यादा रहने का सुझाव देते हुए उन्होंने बताया कि विश्व के सबसे मशहूर वैज्ञानिक आइंस्टीन का ड्राइवर उनके है लेक्चर में उनके साथ जाता था और ध्यान से सुनता था एक बार ड्राइवर ने आइंस्टीन से कहा आपका एक लेक्चर मैं भी दे सकता हूं और उसने देने में सफलता हासिल की,कहने का अर्थ है अच्छी संगत का अच्छा असर होता ही है अच्छी सोच वाले लोगो के साथ चचार्एं लाभकारी होंगी। अमित ने कहा व्यापारियों की ग्रोथ से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है ,टैक्स कलेक्शन बढ़ता है,ज्यादा लोगो को नौकरी मिलती है इसीलिए आपकी तरक्की से देश भी तरक्की करेगा ऐसा सोचकर आगे बढ़े और मेहनत करे।

    सीए अमित ने चर्चा करते हुए बताया कि बड़े बिजनेस में पीपल मैनेजमेंट बहुत जरूरी है किसे किस काम पर लगाना है ये बहुत मायने रखेगा,अगर आपके पास अच्छे काम करने वाले नही है और आप सब काम खुद ही करते है तो बड़ा व्यापारी बनने का सपना छोड?ा होगा।अमित ने कहा व्यापारी अगर लीगल प्रक्रियाओं को उबाऊ मानते तो इसका नकारात्मक असर हो सकता है व्यापारियों के इस प्रक्रिया में खुद को इन्वॉल्व करना चाहिए जैसे अगर कोई आॅडिट प्रकिया में खुद को इन्वॉल्व करता है तो उसे व्यापार पर होने वाले खर्चों को एनालाइज करने का अच्छा मौका मिलेगा , नेट प्रॉफिट, ग्रॉस प्रॉफिट का एनालिसिस आगे की रणनीति बनाने में जरूर काम आएगा।अमित ने कहा बड़ा बनते समय ऐसा हो ही नही सकता की मुसीबत न आए और अगर आने लगे तो समझ जाए ठीक रास्ते पर जा रहे है।ठोकर उसी को लगती जो चलता है ,सोते हुए व्यक्ति कभी ठोकर नही खाते।

    अमित ने कहा व्यापार बढ़ाना , सेल्स बढ़ाए बिना संभव नहीं है बड़ा आदमी बनना है जो ज्यादा बेचना होगा अमिताभ हो या सचिन तेंदुलकर उन्होंने अपनी एक्टिंग और क्रिकेट से कितना कमाया और एड करके सामान बेचकर कितना ये सोचने का विषय है। सेल्स बढ़ाने के लिए डिमांड,मार्केटिंग,फाइनेंस,प्रोडक्ट की यूनिकनेस जैसी कई बाते महत्पूर्ण है। अमित ने कहा एक अच्छा बिजनेसमैन बनने के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स का अच्छा होना जरूरी है अच्छा बोलने वाला लकड़ी भी बेच लेगा और अच्छा न बोलने वाला सोना भी नही बेच पाएगा। अमित ने कहा आजकल व्यापार को बढ़ाने के लिए सरकारों के विजन ,उनकी योजनाओं की जानकारी होना भी बहुत जरूरी है इसे समझ कर किस प्रोडक्ट की डिमांड भविष्य में बढ़ेगी इसका पता लगाया जा सकता है,सरकार किस सेक्टर में कितना खर्च करने वाली है सरकार का विजन क्या है इन सबका रिसर्च बिजनेस ग्रोथ को एक नई दिशा दे सकता है।

    युवा कैट के अध्यक्ष अवनीत सिंह ने बताया कि युवा कैट महीने के एक रविवार को ऐसा कार्यक्रम करती है जिसमे 2 व्यापारी स्वयं भी अपने बिजनेस का प्रेजेंटेशन देते है सभी व्यापारियों के बीच व्यापार और संबध बढ़े सभी का ग्रोथ हो इस उद्देश्य से पिछले दो वर्षो से यह कार्य किया जा रहा है। युवा कैट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अवनीत सिंह – अध्यक्ष विजय पटेल – कोषाध्यक्ष  दीपक विधानी – कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत राठौर – कार्यकारी महामंत्री सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण माजूद रहे।

    Related Posts

    पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

    March 31, 2026

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

    March 31, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन….

    March 31, 2026

    केआईटीजी 2026 (सातवां दिन राउंडअप) : झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता…

    March 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

    March 31, 2026

    पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

    March 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.