Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»नोएडा एयरपोर्ट के लिए विस्थापित छह गांवों के 3065 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक
    राज्य

    नोएडा एयरपोर्ट के लिए विस्थापित छह गांवों के 3065 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक

    By September 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नोएडा एयरपोर्ट के लिए विस्थापित छह गांवों के 3065 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित 6 गांवों के 3065 विस्थापित किसानों को नागरिक उड्डयन विभाग लीज डीड देते हुए मालिकाना हक देने जा रहा है। मालिकाना हक देने में खर्च होने वाली धनराशि 16.96 करोड़ रुपये जारी कर दी गई है। लीज डीड देने के लिए उपजिलाधिकारी जेवर को नामित भी कर दिया है। किसान चार वर्ष से मकान बनाने के बाद आवंटित प्लाटों की रजिस्ट्री की मांग कर रहे हैं।

    किसानों के लिए 16.96 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
    एयरपोर्ट के प्रथम फेज में जेवर के 6 गांव रोही व उसके माजरे, नगला गनेशी, नगला फूलखॉ, दयानतपुर के माजरे दयानतपुर खेड़ा, नगला शरीफ खां व नगला छीतर और किशोरपुर के किसानों की 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया था। प्रभावित परिवारों के लिए जेवर बांगर टाउनशिप में 3065 परिवारों को 1.94 लाख वर्गमीटर जमीन पर प्लाट आवंटित करते हुए विस्थापित किया गया। 2020 में प्रशासन ने इन किसानों को लकी ड्रा से केवल प्लांटों का आंवटन करते हुए पत्र जारी किए गए थे। इन प्लाटों पर किसानों ने मकान बनाकर रहना भी शुरू कर दिया, लेकिन चार वर्ष से किसान लगातार मालिकाना हक दिलाने की मांग कर रहे हैं। किसानों को आवंटित प्लाट का मालिकाना हक दिलाने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने किसानों के नाम लीज डीड कराने में आने वाले स्टंप शुल्क व निबंधन शुल्क के लिए नियाल में राज्य सरकार के अंश और तीनों प्राधिकरण के अंशों सहित कुल 16.96 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।

    मालिकाना हक मिलने पर मिलेगी राहत
    जेवर बांगर में मॉडर्न टाउनशिप में मालिकाना हक मिलने पर बैंकों से आसानी से लोन मिल सकेगा। प्लाट के कागजात को हैसियत प्रमाणपत्र व जमानत आदि लेने में लगाया जा सकेगा। जरूरत के समय प्रभावित किसान अपने प्लाट का क्रय-विक्रय भी कर सकेंगे। प्रभावित किसानों में लीज डीड के बाद परिवार के सदस्यों में आसानी से बंटवारा हो सकेगा।

    Related Posts

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.