Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सुकमा में नक्सलियों के तीन विस्फोटक किए निष्क्रिय, दो इलाकों में सुरक्षाबलों ने नाकाम किये मंसूबे
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सुकमा में नक्सलियों के तीन विस्फोटक किए निष्क्रिय, दो इलाकों में सुरक्षाबलों ने नाकाम किये मंसूबे

    By September 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-सुकमा में नक्सलियों के तीन विस्फोटक किए निष्क्रिय, दो इलाकों में सुरक्षाबलों ने नाकाम किये मंसूबे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा.

    सुकमा जिले में नक्सलियों के मंसूबों को एक बार फिर सुरक्षाबलों ने नाकाम किया। जहां सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों के द्वारा पूर्व से तीन अलग-अलग स्थानों पर आईईडी बम को प्लांट किया गया था। उपरोक्त आईईडी बमों को सुरक्षाबलों द्वारा सूझ-बूझ एवं सुरक्षित तरीके से बरामद कर निष्क्रिय किया गया। इस कार्रवाई को जिला बल, 50 और 217 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 208 कोबरा वाहिनी ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

    मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि सुकमा जिले भर में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के मंसूबे से सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले मार्ग में टिफिन आईईडी बम लगाये जाने की सूचना पर थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कैम्प सलातोंग से 217 वाहिनी सीआरपीएफ, 208 कोबरा वाहिनी एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी ग्राम सलातोंग, डकडमगुट्टा व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर आरएसओ ड्यूटी के लिए रवाना हुई। अभियान के दौरान सलातोंग कैम्प से आगे लगभग 1.1 किमी दक्षिण  दिशा एवं 1.5 पूर्व दिशा में अज्ञात नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दो आईईडी बम (एक टिफिन आईईडी लगभग पांच किग्रा. और एक प्रेशर आईईडी लगभग तीन किग्रा.) को प्लांट किया गया था, जिसे सुरक्षाबलों ने सूझबूझ दिखाते हुए निष्क्रिय कर दिया। इसी क्रम में थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प डब्बाकोंटा से 50 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी पेट्रोलिंग के लिए ग्राम डब्बाकोंटा, पेंटापाड़ व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी कि डब्बाकोंटा व पेंटापाड़ नाला के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए एक टिफिन आईईडी बम को प्लांट किया था, इसे भी सुरक्षा बलों के द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया।

    Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात….

    April 2, 2026

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत…..

    April 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.