Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सरकार को निजी उडनख़टोलों में ही भरनी होगी उड़ान
    मध्यप्रदेश

    सरकार को निजी उडनख़टोलों में ही भरनी होगी उड़ान

    By September 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकार को निजी उडनख़टोलों में ही भरनी होगी उड़ान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश की मोहन सरकार को इस साल भी किराए के उडऩखटोले से उड़ान भरनी होगी। इसके लिए उसे हर घंटे तीन लाख रुपए का भुगतान करना होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने किराए पर विमान एवं हेलीकॉप्टर लेने के लिए दस निजी एविएशन कंपनियों का एम्पेनलमेंट किया है। इसके लिए बजट में 71 करोड़ रुपयों से अधिक का प्रविधान किया है। विमान अगर उपयोग नहीं किया जाता है तो भी कंपनी को दो घंटे का किराया भुगतान करना होगा। एविएशन कंपनी से एम्पेनलमेंट करते समय इस शर्त का भी पालन करना होगा। हालांकि राज्य सरकार द्वारा विमान और हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।
    दरअसल प्रदेश सरकार के हवाई बेड़े में अभी महज 12 साल पुराना एक हेलिकॉप्टर है। इस हेलिकॉप्टर में मध्य प्रदेश की सरकार सफर कर रही है। इसमें दो पायलट और छह पैसेंजर के बैठने की क्षमता है। इसके अतिरिक्त सरकार जरुरत पडऩे पर किराए पर विमान लना पड़ रहा है। सरकार द्वारा जिन कंपनियों से अनुबंध किया गया है, उनमें अमन एविएशन एंड एयरोस्पेस साल्युशंस प्रालि. मुंबई, एरो एयरक्राफ्ट सेल्स एंड चार्टर्स प्रालि., ओखला इंडस्ट्रियल एरिया नई दिल्ली, मेगनस एयर सर्विसेस हरियाणा, सारथी एयरवेज पालम नई दिल्ली, शाश्वत एविएशन सर्विसेस गुलमोहर त्रिलंगा भोपाल, यूनिवर्सल एयरवेज, मेहराम नगर दिल्ली केंट, ओएसएस एयर मेनेजमेंट सेक्टर 13 द्वारका नई दिल्ली, विंडबोर्न एविएशन, सेक्टर 12 द्वारका नई दिल्ली, जेट सर्व एविएशन, गुरुग्राम हरियाणा और रेडबर्ड एयरवेज प्रालि महिपालपुर नई दिल्ली शामिल है।
    राज्य सरकार अपने विमानन विभाग के माध्यम से हर साल निजी एविएशन कंपनियों का एम्पेनलमेंट करती है। इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफइंट्रेस्ट, एओआइ जारी किया जाता है। ये निजी कंपनियां अपने यहां उपलब्ध विमान एवं हेलीकॉप्टर तथा उनके किराए की जानकारी देती हैं तथा इसके बाद इनका एम्पेनलमेंट किया जाता है। इन कंपनियों से ही किराए के विमान एवं हेलीकाप्टर लिए जाते हैं। इनका प्राथमिकता क्रम भी निर्धारित किया जाता है तथा जो कंपनी उपलब्धता नहीं बताती है, उसके नीचे के क्रम वाली कंपनी से विमान किराए पर लिया जाता है।
    प्रदेश सरकार ने नया मिड साइज जेट खरीदी की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। यह नया जेट हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा।  इसकी रफ्तार भी पहले वाले विमान से तेज होगी। यह महज 35 से 40 मिनट में ही भोपाल से दिल्ली पहुंचा देगा। बताया जा रहा है कि इस नए जेट में 2 पायलट और 9 पैसेंजर्स के बैठने की क्षमता होगी, जबकि इसकी लागत करीब 250 से 300 करोड़ के बीच होगी। नए जेट में छोटा सा किचन और चेयर फोल्डिंग सिस्टम होगा।  इसके अलावा यह 2000 नॉटिकल माइल्स तक बिना रीफ्यूलिंग के सफर कर सकेगा।  इसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है।
    नया जेट विमान कई सुरक्षा और यात्रियों सुविधाओं से लैस होगा। वह मध्य प्रदेश की हवाई पट्टियों यानी 5000 फीट के रनवे पर भी उतर सकेगा। एक बार में 3704 किमी की उड़ान भरेगा। बर्फबारी और बारिश से जुड़ी सुरक्षा प्रणाली होगी। रात में टैकऑफ और लैंड करने की क्षमता होगी। इसके अलावा 2000 नॉटिकल माइल्स तक बिना रीफ्यूलिंग के सफर कर सकेगा।

    Related Posts

    बेमेतरा जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा यह अभियान मंगलवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन की सिरप

    March 18, 2026

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026

    वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा….

    March 17, 2026

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त….

    March 17, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना, टीन और खपरे के घर से अब सुरक्षित पक्के आवास में रह रहा परिवार…

    March 17, 2026

    डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी, परंपरा और आधुनिकता का संगम, छोटे गांव से खड़ी की स्मार्ट पहचान…..

    March 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बेमेतरा जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा यह अभियान मंगलवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन की सिरप

    March 18, 2026

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026

    वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा….

    March 17, 2026

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त….

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.