Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»सब अपने फोन बंद कर लो! लेबनान में पसरा इजरायल का खौफ, मोबाइल छूने में भी डर…
    विदेश

    सब अपने फोन बंद कर लो! लेबनान में पसरा इजरायल का खौफ, मोबाइल छूने में भी डर…

    By September 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सब अपने फोन बंद कर लो! लेबनान में पसरा इजरायल का खौफ, मोबाइल छूने में भी डर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद के कारनामे हमेशा दुश्मन और पूरी दुनिया को ही चौंकाने वाले रहे हैं।

    बीते एक साल से हमास से चल रहे युद्ध में जब लेबनान में सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह कूदा तो लगा था कि इजरायल दो मोर्चों पर अब घिर रहा है।

    लेकिन इजरायल ने जिस तरह से हाइब्रिड वारफेयर का सहारा लेते हुए हिजबुल्लाह पर वार किया है, वह चौंकाने वाला है।

    मंगलवार की दोपहर को लेबनान में करीब 3 हजार पेजर एक साथ फट गए थे। इन धमाकों में 9 लोगों की मौत हो गई और 1900 के करीब लोग घायल हुए थे।

    यही नहीं बुधवार को वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए, जिनमें 14 लोगों की मौत हो गई। इन मृतकों में ज्यादातर हिजबुल्लाह के लड़ाके ही शामिल हैं।

    इजरायल के इन हमलों से लेबनान में दहशत का माहौल है। यहां तक कि लोग मोबाइल फोन छूने से भी डर रहे हैं। यह वाकया बुधवार का है, जब दो हिजबुल्लाह लड़ाकों को दफनाने के लिए भीड़ जुटी थी।

    इसी दौरान एक विस्फोट होता है और हल्का धुआं सा उठता है। इससे लोगों में इतनी दहशत फैल जाती है कि सभी लोग इधर-उधर भाग जाते हैं और कहीं न कहीं छिप जाते हैं।

    इस दौरान लाउडस्पीकर पर मजहबी नारे लग रहे होते हैं, लेकिन विस्फोट के बाद वह भी रुक जाते हैं।

    हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोग एक-दूसरे की ओर देखते हैं और कहते हैं कि फोन बंद कर लो। फोन की बैटरी निकाल लो! दरअसल इन लोगों को डर लगता है कि कहीं फोन ही न फट जाएं और इजरायल ने इनमें भी न कुछ कर दिया हो।

    इसी दौरान लाउडस्पीकर से भी अनाउंस किया जाता है कि सभी लोग अपने मोबाइल फोन बंद कर लें और उनकी बैटरी निकाल लें। हर किसी के मन में यही खौफ होता है कि कहीं उनका या उनके पास में खड़े किसी शख्स का फोन ही न फट जाए।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान एक महिला अपने घर पर किसी और से मोबाइल मांगकर फोन करती है। बच्चों के फोन उठाने पर उनकी खैरियत पूछती है और फिर तुरंत कहती है कि फोन बंद कर दो और उससे दूर सुरक्षित जगह पर बैठें।

    दरअसल यह खौफ लेबनान में हुए पेजर अटैक के चलते था। अब जब वाकी-टॉकी भी फट रहे हैं तो फिर इसमें और इजाफा ही हुआ होगा।

    फिलहाल दुनिया भर की एजेंसियां और एक्सपर्ट यह जानने की कोशिश में ही जुटे हैं कि आखिर इजरायल ने कैसे इन धमाकों को अंजाम दिया और वह भी इतनी दूर बैठकर।

    The post सब अपने फोन बंद कर लो! लेबनान में पसरा इजरायल का खौफ, मोबाइल छूने में भी डर… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.