Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मंडला, छिंदवाड़ा में हुई हल्की बारिश,भोपाल समेत प्रदेश भर में खिली रही धूप,अगले 3 दिन तेज बारिश नहीं
    मध्यप्रदेश

    मंडला, छिंदवाड़ा में हुई हल्की बारिश,भोपाल समेत प्रदेश भर में खिली रही धूप,अगले 3 दिन तेज बारिश नहीं

    By September 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंडला, छिंदवाड़ा में हुई हल्की बारिश,भोपाल समेत प्रदेश भर में खिली रही धूप,अगले 3 दिन तेज बारिश नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम कमजोर होने से भारी बारिश से राहत मिल गई है। शुक्रवार को मंडला और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई। भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में में दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 3 दिन तक तेज बारिश का अनुमान नहीं है। इसका कारण लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और मानसून ट्रफ की वजह से एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम का कमजोर होना है। हालांकि, 23 सितंबर से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पानी गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश 1 जून से 20 सितंबर 2024 लंबी अवधि के औसत से 16% अधिक बारिश दर्ज की गई है। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 12% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में  औसत से 19% अधिक बारिश हो चुकी है।

    36 डिग्री के पार पहुंचा खजुराहो का तापमान 

    लगातार हो रही बारिश पर रोक लगने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कई दिनों का तापमान भी काफी बढ़ा है। शुक्रवार को खजुराहो में दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल, दमोह, नरसिंहपुर में तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। भोपाल में पारे में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

    लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ कमजोर

    मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ कमजोर हो गए हैं। इस वजह से अगले 3 दिन तेज बारिश का दौर नहीं रहेगा। 23 सितंबर से नया सिस्टम बनने से फिर बारिश होगी। उन्होंने बताया कि जबलपुर संभाग का मंडला जिला सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों में शामिल है। यहां 57.1 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी में 54.1 इंच, श्योपुर में 51.9 इंच, भोपाल, निवाड़ी और सागर में 50 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सीधी, राजगढ़, डिंडौरी, रायसेन और छिंदवाड़ा जिले भी शामिल हैं।

    Related Posts

    आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान…

    March 18, 2026

    मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात…..

    March 18, 2026

    बेमेतरा जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा यह अभियान मंगलवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन की सिरप

    March 18, 2026

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026

    वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा….

    March 17, 2026

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त….

    March 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान…

    March 18, 2026

    मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात…..

    March 18, 2026

    बेमेतरा जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा यह अभियान मंगलवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन की सिरप

    March 18, 2026

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.