Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सीरियल किलर की तरह काम कर रही सरकार: दीपक बैज
    छत्तीसगढ़

    सीरियल किलर की तरह काम कर रही सरकार: दीपक बैज

    By September 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीरियल किलर की तरह काम कर रही सरकार: दीपक बैज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा की शुरुआत बलौदाबाजार गिरौदपुरी से होगी. जो पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक चलेगा और 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में इसका समापन होगा. इसके साथ ही दीपक बैज ने बढ़ते अपराधों पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सीरियल किलर की तरह काम कर रही है. वहीं कांग्रेस आरोपों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने भी न्याय यात्रा निकाली थी. अब दीपक बैज भी यात्रा निकाल रहे हैं, इसका कोई औचित्य नहीं है.

    कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा
    पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की सहमति से 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में 125 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी. यह पदयात्रा गुरु घासीदास की नगरी गिरौदपुरी से शुरू होकर रायपुर में समाप्त होगी. इस यात्रा का नाम “छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा” रखा गया है. कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट भी इस यात्रा में शामिल होंगे.

    बंद को सफल बनाने पर जनता का आभार : दीपक बैज
    दीपक बैज ने शनिवार को हुए छत्तीसगढ़ बंद का समर्थन करने पर प्रदेश की जनता, व्यापारिक संगठनों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, बंद के समर्थन से प्रदेश की जनता ने यह संदेश दिया है कि वह प्रदेश में हो रहे अपराधों से सहम और त्रस्त हो चुकी है. इस सरकार में न कोई समाज और न जनता सुरक्षित है. बाबा गुरुघासिदास के संदेश को लेकर प्रदेश में न्याय यात्रा निकाली जाएगी.

    सरकार सीरियल किलर की तरह कर रही काम : दीपक बैज
    सरकार पर निशाना साधते हुए पीसीसी चीफ बैज ने कहा, नौ महीने में जनादेश के बाद भी कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है. रोज हत्या, डकैती, महिलाओं के खिलाफ अपराध आम बात हो चुकी है. अमरगुफा बलौदाबाजार घटना से शुरुआत हुई थी. जहां निर्दोष कांग्रेस के नेताओं और सतनामी समाज के लोगों को बर्बरता पूर्वक कार्रवाई कर जेल भेजने का काम किया गया. अब गृहमंत्री का विधानसभा जिला कवर्धा इस समय जल रहा है. साहू बेटों की मृत्यु हुई. पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद हत्या को अंजाम दिया. इतिहास में पहली ऐसी घटना हुई है, जिसमें पुलिस ने महिला-पुरुष सबको निर्वस्त्र कर बर्बरता पूर्वक मारा गया और जेल भेजा गया. गृह मंत्री के इशारे पर घटना को छुपाने और दबाने का काम किया है. सरकार सीरियल किलर की तरह काम कर रही है. आदिवासी, अनुसूचित जाति और अब साहू समाज भी सुरक्षित नहीं है.

    वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब ये सरकार छत्तीसगढ़ को मणिपुर बना दे. इसलिए यात्रा के माध्यम से सीधे जनता तक हम पहुंचेंगे और सामाजिक सौहार्द्र बना रहे इसके लिए न्याय यात्रा निकाली जा रही है. चरणदास महंत ने कहा कि ये मांग भी रहेगी की घटना में जो भी अधिकारी और कर्मचारी संलिप्त है, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो. इस अवसर पर विधायक कविता प्राणलहरे, पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया, रुद्र गुरु, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.

    कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा पर पलटवार
    कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने भी न्याय यात्रा निकाली थी. अब दीपक बैज भी यात्रा निकाल रहे हैं. इसका कोई औचित्य नहीं है. कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा है, बस काम ढूंढ रहे हैं. कल छत्तीसगढ़ बंद था बता दिया गया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है.

    सीरियल किलर कहे जाने पर बृजमोहन का पलटवार
    कांग्रेस के बीजेपी को सीरियल किलर कहे जाने पर बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि बस्तर के नक्सल पीड़ित लोगों को दिल्ली ले जाया गया है. कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि पिछले 60-65 सालों में बस्तर को नक्सल के आग में झोंकने वाले लोग कौन हैं? 5 हजार से ज्यादा वनवासियों की हत्या का दोषी कौन है? कानून व्यवस्था की स्थिति विष्णुदेव की सरकार में पूर्ण रूप से नियंत्रण में है? दोषियों पर इतनी तेजी से कार्रवाई हो रही है जितना पहले कभी नहीं हुआ? चाहे एसपी हो या कलेक्टर सबके खिलाफ जितनी तेजी से काम हो रही है. यह बड़ी बात है.

    Related Posts

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026

    पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली…..

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 3, 2026

    पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सोनल कुमार गुप्ता का व्याख्यान, POCSO व मानव तस्करी पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन, छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चौंपियन….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026

    पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली…..

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.