Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»कैसे बांग्लादेश से बेहतर श्रीलंका का सत्ता परिवर्तन, इस मामले में भारत के साथ दिसानायके…
    विदेश

    कैसे बांग्लादेश से बेहतर श्रीलंका का सत्ता परिवर्तन, इस मामले में भारत के साथ दिसानायके…

    By September 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कैसे बांग्लादेश से बेहतर श्रीलंका का सत्ता परिवर्तन, इस मामले में भारत के साथ दिसानायके…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने बड़ी जीत दर्ज की है।

    दिसानायके मार्क्सवाद और लेनिनवाद के समर्थक हैं और ऐसे में माना जाता है कि उनका झुकाव चीन की तरफ रहेगा। ऐसे में भारत को एक और पड़ोसी से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

    लेकिन भारत की सुरक्षा को लेकर वह पहले भी गंभीर नजर आए हैं और उन्होंने कहा था कि भारत की सुरक्षा के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

    हाल ही में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भी भारत विरोधी लहर देखने को मिली है। सेना समर्थित नई अंतरिम सरकार पहले की तरह भारत के साथ संबंध स्थापित करने में कामयाब नजर नहीं आ रही है।

    वहीं चुनाव प्रचार के दौरान ही श्रीलंका के दिसानायके अडानी के प्रोजेक्ट रद्द करने की बात कह रहे थे। हालांकि श्रीलंका का सत्तापरिवर्तन भारत के लिए उतनी बड़ी चुनौती नहीं है जितनी बांग्लादेश की राजनीतिक उथल-पुथल है।

    भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने सबसे पहले नवनिर्वाचित राषट्रपति दिसानायके को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समान संस्कृति वाले देश आपस में सहयोग और दोनों देशों की समृद्धि बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    सोमवार को 55 साल के दिसानायके राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और श्रीलंका के पहले वामपंथी राष्ट्रपति बन जाएंगे। पिछली बार 2019 के चुनाव में उनकी पार्टी को सिर्फ 3 फीसदी वोट मिले थे। हालांकि इस बार उन्होंने 42.31 फीसदी वोटों से बड़ी जीत हासिल की है।

    भारत का मानना था कि अगर रानिल विक्रमसिंघे या फिर प्रेमदासा की जीत होती है तो संबंध ज्यादा बेहतर रहेंगे। उनकी जीत से हिंद महासागर में भारत को सुरक्षा के मोर्चे पर आसानी होती।

    दिसानायके जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी के भारत विरोधी रुख के बावजूद भारत ने फरवरी में उन्हें आमंत्रिण दिया था। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद युवाओं में दिसानायके की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल ने नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी।

    भारत दौरे के दौरान दिसानायके गुजरात के अमूल प्लांट को देखने गए थे। बताया जा रहा था कि अमूल श्रीलंका की कई डेयरी कंपनियों के अधिग्रहण की योजना बना रहा है।

    भारत की प्राथमिकता यह है कि श्रीलंका में रहने वाले भारतीय मूल के तमिल समुदाय का ध्यान रखा जाए और 1987 के संविधान के 13वें संशोधन को पूरी तरह से लागू किया जाए।

    इसके अलावा भारतीय मछुआरों के साथ ज्यादा मानवीय व्यवहार किया जाए। इसके अलावा यह भी अहम है कि श्रीलंका भारत के साथ द्विपक्षीय समझौतों को तहत भारत के हित से जुड़े पोर्ट्स को चीन के इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित रखे।

    जानकारों का यह भी कहना है कि दिसानायके के संबंध चीन के साथ ज्यादा अच्छे हो सकते हैं। हालांकि हाल ही में दिसानायके ने कहा था कि वह अपने समंदर, भूमि एयरस्पेस और पोर्ट्स का इस्तेमाल किसी भी देश द्वारा नहीं होने देंगे जो कि भारत की सुरक्षा को चुनौती दे।

    उन्होंने यह भी कह दिया था कि वह अडानी ग्रुप के विंड पावर प्रोजेक्ट को रद्द कर देंगे क्योंकि यह श्रीलंका की ऊर्जा संप्रभुता का उल्लंघन करता है।

    दिसानायके ने भारतीय अधिकारियों के सामने चीन के भी प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि कई चीनी प्रोजेक्ट्स में पारदर्शिता की कमी है।

    जैसे कि हंबनटोटा और कोलंबो पोर्ट प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार व्याप्त है। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि दिसानायके का फोकस पारदर्शिता और भ्रष्टाचार को खत्म करने पर है। वह किसी भी प्रोजेक्ट को रद्द करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि उसमें सुधार करना उनकी प्राथमिकता है।

    1987 के भारत-श्रीलंका समझौते का विरोध दिसानायके की पार्टी करती रही है। हालांकि सच यह भी है कि प्रेमदासा के अलावा विक्रमसिंघे भी इसे पूरी तरह से लागू करने के पक्ष में नहीं थे। दिसानायके ने इतना जरूर कहा है कि वह संविधान में ऐसे बदलाव करेंगे जो कि भविष्य में शांति स्थापित करने में सहयोगी हों।

    The post कैसे बांग्लादेश से बेहतर श्रीलंका का सत्ता परिवर्तन, इस मामले में भारत के साथ दिसानायके… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.