Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»टूट रहा डिजिटल इंडिया का सपना, अपडेट नहीं हो रही सरकारी वेबसाइट
    मध्यप्रदेश

    टूट रहा डिजिटल इंडिया का सपना, अपडेट नहीं हो रही सरकारी वेबसाइट

    By September 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टूट रहा डिजिटल इंडिया का सपना, अपडेट नहीं हो रही सरकारी वेबसाइट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। देशभर के सभी सरकारी दफ्तरों को पेपरलेस करने की मंशा से 9 साल पहले डिजिटल इंडिया योजना की शुरुआत की गई। इसके बावजूद प्रदेश के कई विभागों की वेबसाइट कई महीनों ही नहीं, बल्कि सालों से अपडेट नहीं की गई हैं। अगर कोई व्यक्ति सरकार की योजनाओं या सरकार के वर्तमान सर्कलर, नोटिफिकेशन या टेंडर की जानकारी ऑनलाइन लेना चाहे, तो यह मुमकिन नहीं है। हद तो यह देखने को मिल रहा है कि कई विभागों के अधिकारी बदल गए हैं, लेकिन वेबसाइट पर अभी भी उनका नाम दर्ज है। जिम्मेदार अधिकारी अव्यवस्था को ठीक करवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे, जिसके कारण यह हालात बने हैं।
    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई 2015 को डिजिटल इंडिया की लाँचिंग की, जिसके बाद प्रदेशभर के सरकारी दफ्तरों में लागू करवाया गया। अब अधिकारियों व कर्मचारियों को इसे अमल में लाने के लिए पसीने छूट रहे हैं। हालांकि जनसंपर्क, गृह, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, जल संसाधन, जनजातीय कार्य, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, सहकारिता, उच्च शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की वेबसाइट हमेशा अपडेट रहती है।।
     सतना के लालचंद लालवानी सरकारी विभागों में फायर सेफ्टी किट की सप्लाई करने का काम करते हैं। इस व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उन्होंने उद्योग विभाग के जिला अधिकारियों से संपर्क करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर क्लिक किया। लेकिन, उन्हें अधिकारियों के संपर्क नंबर नहीं मिले। सागर के नरेन्द्र खटीक कहते हैं कि उन्हें उद्योग विभाग की वेबसाइट में हिंदी में कोई जानकारी नहीं मिल रही। कटनी के रिजवान खान जिले में बिगड़ी परिवहन व्यवस्था की जानकारी प्रमुख सचिव तक पहुंचाना चाहते हैं लेकिन विभाग के पोर्टल में फैज अहमद किदवई का नाम है जो एक साल से अधिक समय से दिल्ली में पदस्थ हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव विज्ञान और प्रोद्योगिकी संजय दुबे से कई बार संपर्क किया लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव वर्तमान में विवेक पोरवाल हैं, पर पोर्टल में निकुंज श्रीवास्तव पीएस के नाम पर दर्ज हैं। जबकि श्रीवास्तव यूएसए में विश्व बैंक के कार्यपालक निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार के पद पर नियुक्त हो चुके हैं। राज्य सरकार की अधिकांश अधिकृत वेबसाइट अपडेट नहीं होने से प्रदेश ही नहीं बल्कि देश तथा अन्य देशों में बैठे लोग आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश में करीब 120 सरकारी पोर्टल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने कई बार विभागों को अपडेट रहने पत्र भी लिखे हैं। मंत्रालय में बैठ रहे विभागीय अफसर भी हर दिन अपना पोर्टल देखते हैं फिर भी खामियां नहीं पकड़ पा रहे।
    प्रदेश में जिन विभागों के पोर्टल अपडेट नहीं हैं उनमें परिवहन विभाग भी एक है। परिवहन का प्रभार एसीएस एसएन मिश्रा के पास है लेकिन पोर्टल में नाम नहीं। भोपाल के आरटीओ संजय तिवारी का नाम मोबाइल नंबर के साथ दर्ज है जबकि वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वाणिज्यिक कर विभाग के पोर्टल पर हिंदी में जानकारी नहीं होने पर शिवाजी नगर भोपाल के अरुणेन्द्र कहते हैं कि वे कई बार जीएसटी आदि के बारे में समझ नहीं पाते हैं। धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग की वेबसाइट पर सीधी जिले के प्रेम प्रकाश पांडे अपने पिता को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अयोध्या भेजना चाहते हैं। उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल रही कि जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों के नंबर मिल सकें, जिससे योजना के बारे में पता कर पाएं। वन विभाग की वेबसाइट पर आईएफएस अफसरों के पदस्थ स्थान बताया गया है पर उनके संपर्क नंबर नहीं है। औद्योगिक नीति की वेबसाइट अंग्रेजी में है। इससे लोगों को हिंदी में जानकारी उपलब्ध होने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला उद्योग अधिकारियों की जानकारी भी नहीं है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग का पोर्टल अंग्रेजी में है। इसमें जिला खेल अधिकारियों के संपर्क नम्बर नहीं हैं। यही कारण है कि 21 सितंबर के दिन वेबसाइट के विजिटर्स संख्या महज 263 थी। वित्त विभाग की वेबसाइट पर केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों को दी जा रही अंश राशि का डिटेल अपडेट नहीं होता। शनिवार को देखा गया कि पहले तिमाही में किसी भी विभाग को राशि नहीं मिली है। हालांकि इस वेबसाइट में अन्य जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में सुलभ हैं। बजट संचालक तन्वी सुंद्रियाल का कहना है कि ऐसा होना नहीं चाहिए, फिर भी चेक करा लेंगे।

    Related Posts

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की दी शुभकामनाएं….

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन….

    March 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.