Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»IMD का बड़ा अपडेट: बिहार में मानसून की वापसी के बीच बाढ़ का खतरा 
    राज्य

    IMD का बड़ा अपडेट: बिहार में मानसून की वापसी के बीच बाढ़ का खतरा 

    By September 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IMD का बड़ा अपडेट: बिहार में मानसून की वापसी के बीच बाढ़ का खतरा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लौटने का संकेत दे दिया है। देश के पश्चिमी भाग यानी राजस्थान एवं गुजरात से मानसून लौटने का संकेत देने लगा है। इस वर्ष मानसून के दौरान बिहार की धरती सूखी की सूखी ही रह गई।मानसून के दौरान इस वर्ष राज्य में सामान्य से 28 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

    सामान्यत: मानसून के दौरान राज्य में 938.6 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक राज्य में 676.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है।मानसून के दौरान वर्षा में कमी गंभीर खतरे का संकेत माना जा रहा है। राज्य के कई जिलों में इस वर्ष 50 प्रतिशत से भी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस वर्ष सबसे कम वर्षा सारण में रिकॉर्ड की गई।

    सारण में सामान्यत: 857.3 मिलीमीटर वर्षा होेनी चाहिए थी, लेकिन इस वर्ष यहां पर मात्र 375.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। यानी सारण में इस वर्ष सामान्य से 56 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    सारण के बाद मधुबनी की स्थिति भी काफी खराब है। वहां पर इस वर्ष मानसून के दौरान 53 प्रतिशत कम वर्ष रिकॉर्ड की गई। वहां पर सामान्यत: 925.3 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस वर्ष वहां पर 438.7 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    इस वर्ष वैशाली में सामान्य से 52 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, वहां पर औसतन 852.2 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, परंतु इस वर्षा 412.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    मौसम चक्र में बदलाव का परिणाम

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश में मानसून के दौरान वर्षा में कमी मौसम चक्र में आए बदलाव का परिणाम है। न केवल राज्य के मानसून के दौरान वर्षा में कमी आ रही है, बल्कि सामान्य दिनों में भी वर्षा में कमी हो रही है।

    यह प्रदेश के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। न केवल बिहार में बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में भी औसत वर्षा में कमी देखने काे मिल रही है। वहीं देश के पश्चिमी हिस्से में सामान्य से अधिक वर्षा होने लगी है।

    राज्य में 15 जून से 30 सितंबर तक होती मानसून की वर्षा

    बिहार में 15 जून से लेकर 30 सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वर्षा होती है। अब राज्य में मात्र एक सप्ताह मानसून की अवधि बची है, परंतु वर्षा में कमी 28 प्रतिशत देखी जा रही है, जिसे पूरा होने की अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है। इस वर्ष न केवल वर्षा में कमी देखी गई बल्कि इसके साथ-साथ वर्षा में काफी असंतुलन भी देखा जा रहा है।

    Related Posts

    श्रमिक महासम्मेलन में निर्धारित मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर विभाग ने कराया कार्य…..

    April 9, 2026

    श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….

    April 9, 2026

    जनता से जुड़ी सभी सेवाएं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए – मुख्य सचिव विकासशील…

    April 9, 2026

    विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी बनाएं- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…..

    April 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास….

    April 9, 2026

    आधारभूत जीवन के लिए कॉमन्स महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेसा-एफआरए समन्वय के लिए जल्द होगा टास्क फोर्स का गठन- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…

    April 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रमिक महासम्मेलन में निर्धारित मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर विभाग ने कराया कार्य…..

    April 9, 2026

    श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….

    April 9, 2026

    जनता से जुड़ी सभी सेवाएं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए – मुख्य सचिव विकासशील…

    April 9, 2026

    विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी बनाएं- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…..

    April 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.