Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»SHARDIYA NAVTATRI बिलासपुर में 101 सालों से है दुर्गोत्सव की परंपरा
    छत्तीसगढ़

    SHARDIYA NAVTATRI बिलासपुर में 101 सालों से है दुर्गोत्सव की परंपरा

    By September 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    SHARDIYA NAVTATRI बिलासपुर में 101 सालों से है दुर्गोत्सव की परंपरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर
     बंगाल का दुर्गा पूजा उत्सव विश्व प्रसिद्ध है। कोलकाता (बंगाल) की तर्ज पर बिलासपुर में भी वर्ष 1923 से मां की पूजा अनवरत जारी है। दुर्गोत्सव मनाने यहां हर साल दूसरे राज्यों से लोग आते हैं। यहां के पंडालों में बंगाली संस्कृति और उत्सव की झलक स्पष्ट नजर आती है। पंचमी तिथि से विजय दशमी तक देखने लायक माहौल होता है। संस्कारधानी में पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। हर साल दुर्गोत्सव मनाने सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

    नवरात्र के पंचमी तिथि से मां पंडालों में विराजमान होती हैं। पंचमी तिथि सात अक्टूबर को है। हर साल बंगाल से बड़ी संख्या में यहां पुजारी आते हैं, जो पंडालों में विधिवत पूजा कराते हैं। पहले दिन शाम को बोधन पूजा की परंपरा पूरी की जाती है। पंडितों द्वारा बेल की डगाल पर माता को विराजमान होने की प्रार्थना करते हैं।

    भव्य प्रतिमा व आकर्षक पंडाल
    बंगाल में दुर्गा प्रतिमा और पंडाल की कला अद्वितीय होती है। हर साल कलाकार पारंपरिक व आधुनिक शैलियों को मिलाकर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं तैयार करते हैं, जो शक्ति, करुणा और सौंदर्य की प्रतीक होती हैं। पंडालों को विभिन्न थीमों पर सजाया जाता है, जिनमें पर्यावरण, संस्कृति और समकालीन मुद्दों की झलक मिलती है। शिल्पकारों की रचनात्मकता पंडालों में कला और वास्तुकला का संगम दिखाती है। जो लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। ठीक इसी तरह बिलासपुर में भी यह संगम नजर आता है। यह पर्व आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण है।

    मालगाड़ी से आई थीं मां दुर्गा
    हेमूनगर निवासी भानू रंजन प्रधान बताते हैं कि, बिलासपुर में दुर्गोत्सव की शुरुआत बंगाली एसोसिएशन ने रेलवे क्षेत्र में की थी। वर्ष 1923 में जब बिलासपुर सिर्फ रेल परिचालन के लिए जाना जाता था। हावड़ा-मुंबई मार्ग से बंगाल के कई कर्मचारी यहां आकर बसे। बंगाल लौटना उनके लिए आसान नहीं था इसलिए उन्होंने यहीं दुर्गा पूजा करने का निर्णय लिया। भट्टाचार्य दादा के नेतृत्व में कुछ कर्मचारी अपने बोनस की राशि से बंगाल जाकर मालगाड़ी से मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर आए। रेलवे स्टेशन पर प्रतिमा का भव्य स्वागत हुआ। चुचुहियापारा में एक पंडाल बनाकर उत्सव मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बंगाली परिवार शामिल हुए।

    इस साल सुबह होगी संधि पूजा
    संधि पूजा मां दुर्गा की पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। संधि पूजा अष्टमी के खत्म होने और नवमी के शुरू होने पर की जाती है। भक्त इस दिन देवी चामुंडा के स्वरूप की पूजा करते हैं। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं अनुसार, देवी ने संधि काल में राक्षस चंड-मुंड का वध किया था। तभी से देवी भक्तों ने इसे पर्व के रूप में मनाना शुरू कर दिया। इस वर्ष 11 अक्टूबर की सुबह 6:26 से 7:12 तक पूजा होगी। इसमें 108 दीपक, 108 कमल, 108 आम पत्ती, 108 तुलसी पत्ती, 108 बेल पत्ती से मां का श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी।

     

    Related Posts

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.