Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, राज्यसभा चुनाव की हॉर्स ट्रेडिंग सीडी की जांच करेगी CBI
    राज्य

    हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, राज्यसभा चुनाव की हॉर्स ट्रेडिंग सीडी की जांच करेगी CBI

    By September 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, राज्यसभा चुनाव की हॉर्स ट्रेडिंग सीडी की जांच करेगी CBI
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड में वर्ष 2016 में राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग मामले में हाई कोर्ट ने सीबीआई को सीडी की जांच करने का आदेश दिया है। अदालत ने प्रार्थी को याचिका की कॉपी तथा राज्य सरकार की आपत्ति भी सीबीआई को देने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

    मामले की सीबीआई जांच के लिए दानियल दानिश ने याचिका दायर की है। याचिका में वर्ष 2016 में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए बड़कागांव की तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को प्रलोभन देने व उनपर दबाव डालने के आरोपों को लेकर सीआइडी के तत्कालीन एडीजी और वर्तमान डीजीपी अनुराग गुप्ता तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेस सलाहकार अजय कुमार की भूमिका की सीबीआई जांच कराने का आग्रह अदालत से किया गया है।

    याचिकाकर्ता ने अदालत में क्या बताया?

    प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्यसभा चुनाव 2016 को प्रभावित करने के मामले में जगन्नाथपुर थाना में अनुराग गुप्ता, अजय कुमार एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज गई थी। पूर्व में हाईकोर्ट में इसी मामले में निर्मला देवी के पति व पूर्वी मंत्री योगेंद्र साव की सीबीआई जांच करने की याचिका की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की ओर से कोर्ट को प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी गई थी।

    हालांकि, अनुराग गुप्ता के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई हुई है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई। उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया था कि अनुराग गुप्ता के खिलाफ पीसी एक्ट अब तक नहीं लगाया गया है। अनुराग गुप्ता एवं अन्य पर तत्कालीन राज्यसभा प्रत्याशी मुख्तार अब्बास नकवी एवं महेश पोद्दार के पक्ष में मतदान के लिए प्रलोभन देने का आरोप है।

    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले में योगेंद्र साव द्वारा मामले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह हाईकोर्ट ने पूर्व में ही खारिज कर दिया है। है। प्रार्थी न तो मामले मे सूचक है और न ही गवाह है। इसलिए याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।

    क्या है पूरा मामला

    साल 2016 में राज्यसभा चुनाव के बाद बाबूलाल मरांडी ने एक आडियो टेप जारी किया था। इस कथित टेप में एडीजी अनुराग गुप्ता, तत्कालीन विधायक निर्मला देवी, उनके पति योगेंद्र साव के बीच बातचीत की बात सामने आई थी।

    मामला सामने आने के बाद पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। शुरुआती जांच के बाद निर्वाचन आयोग ने एफआइआर कराने का आदेश दिया था। गृह विभाग के अवर सचिव अवधेश ठाकुर के बयान पर सरकार ने तब जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज कराया था।

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.