Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली के नारायणा में फायरिंग की वारदात, कार शोरूम पर चलीं 24 राउंड गोलियां
    राज्य

    दिल्ली के नारायणा में फायरिंग की वारदात, कार शोरूम पर चलीं 24 राउंड गोलियां

    By September 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के नारायणा में फायरिंग की वारदात, कार शोरूम पर चलीं 24 राउंड गोलियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली के नारायणा इलाके में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई. इलाके में स्थित एक कार शोरूम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. शोरूम में खड़ी कारों और फर्नीचर पर करीब 24 राउंड गोलियां चलाई गईं. हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ. हमलवारों के जाने के बाद शोरूम के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस फायरिंग करने वाले हमलावरों की तलाश में जुटी है. साथ ही यह भी पता लगा रही है कि हमलावरों ने शोरूम को निशाने पर क्यों लिया?. पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में स्थित कार स्ट्रीट शोरूम में शुक्रवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे तीन शूटर शोरूम में दाखिल होते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगते हैं. फायरिंग शोरूम के अंदर खड़ी गाड़ियों और फर्नीचर पर की गई. फायरिंग करने के बाद तीनों शूटर मौके से फरार हो गए. शूटर एक पर्ची भी शोरूम में फेंक कर गए हैं, जिसमें ‘Since 2020’ लिखा है.

    CCTV फुटेज से शूटर्स की पहचान की कोशिश
    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शोरूम के मालिक के बताया कि उन्हें कुछ कॉल और मैसेज भी आज आए थे, जिनकी जांच की जा रही है. CCTV कैमरों से शूटर्स की पहचान की जा रही है. इससे पहले भी इसी कार शोरूम के मालिक को धमकी मिली थी, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी. ये वही शूटर्स हैं या कोई और इसकी जांच की जा रही है.

    स्पेशल सेल और FSL टीम कर रही है जांच
    वेस्ट दिल्ली में इससे पहले भी कार शोरूम की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसकी जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी. फिलहाल इस फायरिंग केस की जांच दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, FSL टीम कर रही है. वहीं पुलिस की एक टीम को तीनों हमलावरों की तलाश में लगाया गया है. ये टीम CCTV फुटेज के आधार पर तीनों हमलावरों की तलाश में जुटी है.

    शूटरों द्वारा छोड़ी गई पर्ची में ‘Since 2020’ का रहस्य
    इस वारदात के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि क्या कार शोरूम के मालिक से किसी गैंग के द्वारा रंगदारी मांगी जा रही थी. रंगदारी न देने के चलते ही शोरूम में फायरिंग कर अल्टीमेटम दिया गया है. वहीं जो पर्ची शूटरों द्वारा छोड़ी गई है, उसकी भी जांच की जा रही है. इस पर्ची में ‘Since 2020’ लिखा है. अब इसका क्या मतलब है, ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

    Related Posts

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.