Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नल जल योजना के तहत हर घर में पहुंचाए नल कनेक्शन : अग्रवाल
    छत्तीसगढ़

    नल जल योजना के तहत हर घर में पहुंचाए नल कनेक्शन : अग्रवाल

    By September 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नल जल योजना के तहत हर घर में पहुंचाए नल कनेक्शन : अग्रवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    जिले में नल जल योजना के तहत हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने की बात सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर के रेड क्रॉस में आयोजित जिला पंचायत की समान्य सभा में कही। इस बैठक में उन्होंने जल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और ठेकेदारों के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जल हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। इस योजना के तहत हमें सुनिश्चित करना है कि हर परिवार को शुद्ध और पर्याप्त जल उपलब्ध हो। उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि यदि वे अपने कार्य को समय पर पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

    उन्होंने कहा कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन और पारदर्शिता बेहद आवश्यक है, जिससे कि जनता का विश्वास बना रहे। सांसद ने कहा, कि ऐसे शालाओं की सूची तैयार की जाए, जिसमें अनिवार्य विषय गणित, जीवविज्ञान, साइंस और आर्टस संचालित नहीं है। इसके लिए शासन को पत्र लिखकर इन विषयों को पढाया जा सके। इसके अलावा बीज निगम द्वारा टंडवा ग्राम पंचायत में बीज निगम द्वारा अमानक बीज की सप्लाई को लेकर सांसद श्री अग्रवाल ने 106 किसानों को नियमानुसार मुआवजे और बीमा की राशि दिए जाने साथ दोषियों पर कार्रवाई का निर्देष दिया। बैठक में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जैविक खेती से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने कृषि विभाग से आग्रह किया कि वे किसानों को जैविक खेती के तरीकों के बारे में जागरूक करें और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करें।

    इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा ने ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा हमारे जिले में कई ठेकेदार हैं जो अपने कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं। ऐसे ठेकेदारों को तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। निगरानी की जाए और जो लोग अपने दायित्वों का पालन नहीं कर रहे साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर आबकारी विभाग के अधिकारियों को कहा कि अवैध शराब की ब्रिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इसके लिए पुलिस विभाग की मदद से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए। जो इसमें संलिप्त पाए जाते हैं। विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब ने भी नलजल योजना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने की बात कही। साथ ही जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को जैविक खेती के लाभों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए हमें कार्यशालाएं आयोजित करनी चाहिए और सफल जैविक किसानों के अनुभव साझा करने चाहिए।

    Related Posts

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.