Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश आवाजाही करने वाली 22 ट्रेनें रद्द, बिलासपुर मंडल ने लिया फौरी निर्णय
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश आवाजाही करने वाली 22 ट्रेनें रद्द, बिलासपुर मंडल ने लिया फौरी निर्णय

    By October 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर/रायपुर.

    मध्य प्रदेश आवाजाही करने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का किया जाना है। इसकी वजह से अम्बिकापुर और नर्मदा एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों को निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे की ओर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम किया जा रहा है। इस दौरान प्री एनआई और एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम भी किया जाएगा। इसके चलते कुछ पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
    इस दौरान भोपाल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 2 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। जबलपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। यही नहीं अंबिकापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस पहली से 9 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। रीवा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। इसी तरह 4, 7, 9 और 11 अक्टूबर को रीवा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी और 5, 8, 10 एवं 12 अक्टूबर को चिरमिरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। कटनी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। चिरमिरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस 3 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। यही नहीं पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली और इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 1 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 3, 7 और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। रायपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी। दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं निजामुद्दीन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 5, 9 एवं 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी। दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 6 और 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी। यही नहीं कानपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 7 एवं 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी। दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 06 अक्टूबर को रद्द रहेगी। अजमेर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी। दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस 3 और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। नवतनवा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18206 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 5 और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा-नैनपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर-कटनी होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।

    Related Posts

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026

    आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द….

    April 6, 2026

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही हैं बदलाव की इबारत….

    April 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.