Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»हमास चीफ को इजरायल से जान का खौफ, कतर के मध्यस्थों से मिलने में भी डर, किया इनकार…
    विदेश

    हमास चीफ को इजरायल से जान का खौफ, कतर के मध्यस्थों से मिलने में भी डर, किया इनकार…

    By October 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमास चीफ को इजरायल से जान का खौफ, कतर के मध्यस्थों से मिलने में भी डर, किया इनकार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास के नए चीफ याह्या सिनवार को अपनी जान का खौफ इस कदर सता रहा है कि उन्होंने युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे कतर के लोगों से भी मिलने से इंकार कर दिया है।

    एन12 की एक रिपोर्ट के मुताबिक कतर के अधिकारियों ने बताया कि हमनें बंधकों की सुरक्षित रिहाई और युद्ध को खत्म करने की बातचीत के लिए सिनवार से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

    वह इजरायल के लिए ही नहीं हमारे लिए भी गायब हैं। उन्होंने हमसे भी संपर्क करने की कोशिश नहीं की है।

    कतर के अधिकारियों के मुताबिक जब से इजरायल ने हमास, हिजबुल्लाह और अन्य संगठनों के लीडरों के ऊपर जानलेवा हमला करना शुरू किया है तभी से बंधकों की रिहाई और दोनों पक्षों के बीच में युद्ध विराम करवा पाना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने जिस तरीके से लीडर्स के ऊपर हमला किया है। उससे इजरायल के बंधक एक ढाल की स्थिति में आ गए हैं।

    उन्होंने दावा किया कि इजरायली सुरक्षा एजेंसियों के पास सिनवार की लोकेशन थी लेकिन वह उसकी हत्या करने में कामयाब नहीं हो सके क्योंकि उसने अपने चारों तरफ इजरायली बंधकों को ढाल की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

    इजरायली आर्मी ने सिनवार को मारने का प्लान बनाया था लेकिन बाद में बंधकों की जान को बचान के लिए उस योजना को छोड़ दिया।

    काफी समय से गायब है सिनवार, इजरायल को भूमिगत होने का शक

    इजरायल की समाचार एजेंसियों के मुताबिक इजरायली सेना हिजबुल्लाह प्रमुख को खत्म करने के साथ ही सिनवार को भी खत्म करना चाहती थी।

    लेकिन सिनवार की लोकेशन को ढूंढना आसान नहीं था। लोकेशन मिलने के बाद भी सिनवार की जान बच पाई क्योंकि उसने इजरायली बंधकों का उपयोग मानव ढाल के रूप में किया।

    आपकों बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर के हमले में हमास के आतंकवादियों ने करीब 1200 इजरायली नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था, जबकि करीब 250 नागरिकों को वह अपने साथ बंधक बना कर ले गए थे।

    इन बंधकों को छुड़ाने और हमास से बदला लेने के लिए इजरायल ने गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी। कई समझौतों के बाद कुछ नागरिक रिहा कर दिए गए, जबकि कुछ नागरिकों को हमास द्वारा मार दिया गया।

    समाचार एजेंसियों के मुताबिक 1 साल के बाद अभी भी हमास के पास इजरायल के करीब 100 से ज्यादा बंधक हैं, जिनका इस्तेमाल वह मानव ढ़ाल के रूप में कर रहा है।

    हमास के लीडर्स को चुन-चुन कर मार रहा है इजरायल

    ईरान के राष्ट्रपति के शपथ समारोह में शामिल होने गए तत्कालीन हमास चीफ इस्माइल हानियेह की हत्या करने के बाद इजरायल ने अपने इरादे साफ कर दिए थे की वह केवल जमीनी सैनिकों को मार कर चुप नहीं बैठने वाला।

    हालांकि हानियेह की हत्या की जिम्मेदारी इजरायल ने नहीं ली लेकिन पूरी दुनिया ने उसे ही इसका जिम्मेदार माना।

    इसके बाद भी इजरायल रुका नहीं उसने उन सभी को मारने का जिम्मी उठाया जिसने 7 अक्टूबर के हमले के लिए योजना बनाई थी। इसी सिलसिले में मोहम्मद दीफ को भी इजरायली हमलों में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

    सिनवार को लेकर इजरायल की तरफ से कहा जा चुका है कि वह भी 7 अक्टूबर की हमले की योजना में शामिल था। उसकी मौत हमास के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। पिछले तीन महीनों में इजरायल ने हमास की लगभग पूरी लीडर शिप में फेरबदल कर दिया है।

    उसके प्रमुख लीडर मारे जा चुके हैं। यही वजह है कि सिनवार अपनी सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतना चाहता।

    इजरायल लीडरशिप को खत्म करने की योजना केवल हमास के ऊपर ही नहीं आजमा रहा है बल्कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ भी इसी योजना पर काम किया है।

    पिछले एक महीन के युद्ध में उसने हिजबुल्लाह की मुख्य लीडरशिप को लगभग दो बार खत्म कर दिया है।

    The post हमास चीफ को इजरायल से जान का खौफ, कतर के मध्यस्थों से मिलने में भी डर, किया इनकार… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.