Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»फाजिल्का में मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
    राज्य

    फाजिल्का में मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फाजिल्का में मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फाजिल्का। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार रविवार देर रात्रि अचानक मौसम काफी बदल गया। रात करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जोकि पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही। इसके अलावा सुबह 6:00 बजे भी बूंदाबांदी हुई, जिस कारण पारा लगभग 5 डिग्री नीचे आ गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह बूंदाबांदी के दौरान स्कूली बच्चों, अध्यापकों व अपने कार्यालय में जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    11 जिलों में धुंध का येलो अलर्ट
    मौसम विभाग की बात करें तो पंजाब के 11 जिलों में 23 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया था जिसमें फाजिल्का जिला भी शामिल था। जिसके तहत करीब चार दिन तक तो धुंध की सफेद चादर सड़कों पर छाई रही लेकिन रविवार देर शाम से अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चली। जबकि रात्रि करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जोकि रात भर रुक-रुक कर चलती रही।

    बूंदाबांदी से 5 डिग्री तक गिरा पारा
    हालांकि सुबह 3 बजे से लेकर 6 बजे तक बारिश थमी रही। लेकिन 7 बजे के बाद धीमे-धीमे बूंदाबांदी शुरू हुई जो काफी समय तक चलती रही, जिसके चलते जो पारा दिन के समय अधिकतम 18 डिग्री था, वह 5 डिग्री तक कम होकर 13 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने दोपहर तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे की ठिठुरन ओर बढ़ेगी।

    बारिश से भीग गई धान की बोरियां
    बारिश के चलते फाजिल्का की अनाज मंडी में पड़ी धान की बोरियां भी भीग गई। हालांकि देर रात्रि मंडी में मौजूद मजदूरों ने तिरपालों से धान की बोरियों को ढकने का प्रयास किया लेकिन बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई बोरियां सुबह तक भीग गई, जबकि मजदूर ठंड से बचने के लिए आग जलाकर हाथ सेंकते हुए नजर आए।

    मौसम विभाग ने जताई है ये संभावना
    मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से पंजाब में दो दिन तक बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़ व जालंधर में हल्की वर्षा हो सकती है।

    अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। रविवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह धुंध छाई रही और दृश्यता 500 मीटर के आसपास रही।

    News Desk

    Related Posts

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026

    सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात….

    March 21, 2026

    किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 21, 2026

    छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

    March 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026

    सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.