Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»खजुराहो में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थित में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम
    मध्यप्रदेश

    खजुराहो में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थित में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खजुराहो में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थित में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भाषण के प्रमुख बिंदु :- 

    • वीरों की धरती बुदेलखंड में रहने वाले सबई लोगों को हमारी तरफ से राम-राम पहुंचे। 
    • आज पूरे विश्व में क्रिसमस की धूम है। मैं ईसाई समुदाय को ढेर सारी बधाई देता हूं। 
    • डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में बनी सरकार का एक साल पूरा हुआ है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 
    • एमपी को एक वर्ष में विकास की रफ्तार मिली है। 
    • आज देश की पहली नदी जोड़ो परियोजनाका शिलान्यास हुआ है। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ हुआ है। यह प्रदेश का पहला इस प्रकार का प्लांट है। 
    • आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की जयंती है। आज सुशासन की और हमारी सुप्रेरणा का दिन है। उनके अनेक स्मरण आज भी मेरे दिल में हैं। 
    • देश के विकास में अटलजी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। 
    • आज मध्य प्रदेश के 1153 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण की आधारशिला रखी गई, इसके लिए पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। 
    • देश की जनता ने तीसरी बार लगातार केंद्र में भाजपा सरकार बनाई है। इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है।
    • जहां लेफ्ट, जहां कांग्रेस और जहां मिलीजुली सरकारें चलीं, वहां क्या हुआ और जहां भाजपा की सरकारें थीं, इन सबके सुशासन का मूल्यांकन किया जाए। आपको पता चल जाएगा कि हम कितने समर्पित हैं। 
    • आजादी के दीवानों के सपनों को हम अपने पसीने से सींच रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ कितना पहुंचा, यही सुशासन का पैमाना है। 
    • पहले कांग्रेस सरकारें केवल फीता काटने, शिलापट्ट लगवा देने पर ध्यान देती थीं, फिर कोई पटल कर नहीं देखता था। 
    • कांग्रेस की सरकारों की नीयत ठीक नहीं थी।
    • आज देशभर में पीएम किसान योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्हें सालभर में 12 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। 
    • आज देश में जरूरतमंदों और गरीबों का मुफ्त राशन मिल रहा है। देश में तकनीक के इस्तेमाल से एक राशन कार्य लागू किया गया।
    • अपने हक के लिए नागरिकों को किसी के सामने हाथ न फैलाने पड़े, यही सुशासन है। यही हमारे सुशासन का मंत्र है, जो भाजपा सरकार को दूसरों से अलग करता है। 
    • आज लोग इसे देख रहे हैं और बार-बार भाजपा सरकार को चुन रहे हैं। देश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारें रहीं। कांग्रेस गर्वनमेंट को अपना अधिकार समझती हैं। लेकिन गवर्नेंस से उसका 36 का आंकड़ा रहा है। 
    • कांग्रेस की सरकारों ने कभी बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने का कोई स्थाई समाधान नहीं खोजा।
    • देश आजाद होने के बाद भारत में जलशक्ति, बांधों के निर्माण और सिंचाई परियोजनाओं का पूरा श्रेय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जाता है। लेकिन कांग्रेस ने कभी जल संरक्षण के लिए उन्हें कभी याद नहीं दिया। लोगों को पता तक नहीं चलने दिया। 
    • आजादी के 75 साल बाद भी पानी को लेकर कुछ न कुछ विवाद है। कांग्रेस की नीयत खराब थी, उसने कभी इन्हें दूर करने की कोशिश नहीं की।
    • कांग्रेस ने अटलजी की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। ये केन-बेतवा लिंक परियोजना भी उन्हीं के विजन का परिणाम है।
    • देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 और उत्तर प्रदेश के 4 जिलों को सिंचाई और स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा।
    • 21वीं सदी में जल सुरक्षा सबसे अहम है। इस सदी में वही आगे बढ़ पाएगा, जिसके पास पर्याप्त पानी होगा। पानी से ही फसलें और उद्योग धंधे आगे बढ़ेंगे। 
    • मध्य प्रदेश से निकली मां नर्मदा ने गुजरात का भाग्य बदल दिया। मैंने बुंदेलखंड के लोगों से वादा किया था कि आपकी परेशानी दूर करने के लिए कार्य करूंगा। 
    • हमने 45 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं बनाई थीं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारों को परियोजना के लिए लगातार प्रोत्साहित किया।
    • पहले की सरकारों में पानी से जुड़ी जिम्मेदारियां अलग-अलग विभागों में बंटी हुई थीं, लेकिन हमने जलशक्ति मंत्रालय बनाकर राष्ट्रीय जल संरक्षण मिशन शुरू किया। 
    • हमने 5 सालों में 12 करोड़ परिवारों तक नल से जल पहुंचाया है। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल को टेस्ट करने के लिए 2000 लैब बनाई गई हैं
    • गांवों में 25 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। ताकि लोगों को जहरीले पानी और बीमारियों से बचाया जा सके। 
    • मध्य प्रदेश में पिछले 10 सालों में 5 लाख हेक्टेयर भूमि को माइक्रो इरीगेशन से जोड़ा गया है। 
    • देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश समेत जिन राज्यों में भूजल स्तर कम था, वहां अटल भूजल अभियान चलाया जा रहा है।
    • मध्य प्रदेश पर्यटन में भी आगे है। मैं खजुराहो आऊं और पर्यटन की चर्चा न हो, क्या ऐसा हो सकता है। 
    • पर्यटन से प्रदेश के युवाओं को लाभ मिलेगा, रोजगार के अवसर विकसित होंगे। 
    • एक अमेरिकी रिपोर्ट में मध्य प्रदेश को दुनिया की 10 सबसे सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल किया गया है। 
    • खजुराहो में आस्था और इतिहास की कई धरोहर हैं। भारत के पर्यटन का प्रचार करने के लिए हमने खजुराहो में भी जी20 की एक मीटिंग रखी थी
    • आज सांची और अन्य बौध स्तंभों को बौध सर्किट से जोड़ा गया है। 
    • पन्ना समेत अन्य टाइगर रिजर्व को वाइल्डलाइफ सर्किट से जोड़ा गया है। नदी लिंक परियोजना में पन्ना के वन्यजीवों का विशेष ध्यान रखा गया है। 
    • आने वाले सालों में मध्य प्रदेश देश की टॉप इकोनॉमी में से एक होगा। जिसमें बुंदेलखंड की अहम भूमिका होगी। 
    • केंद्र सरकार मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत रहेगी।

     

    News Desk

    Related Posts

    छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

    March 20, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….

    March 20, 2026

    21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..

    March 20, 2026

    तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

    March 20, 2026

    मछली पालन से बदली लक्ष्मी की जिंदगी, सढ़ौली की लक्ष्मी ठाकुर बनी आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल….

    March 20, 2026

    भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त कानून पारित, नकल और पेपर लीक पर रोक के लिए व्यापक प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

    March 20, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….

    March 20, 2026

    21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..

    March 20, 2026

    तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

    March 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.