Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सरकार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जगह की तलाश
    मध्यप्रदेश

    सरकार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जगह की तलाश

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जगह की तलाश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन नए साल में 24 और 25 फरवरी को होने जा रहा है। इस आयोजन के लिए अब सरकार द्वारा जगह की तलाश की जा रही है। इस बार इसका आयोजन इंदौर की जगह भोपाल में प्रस्तावित है। इस आयोजन को लेकर सरकार के सामने सबसे बड़ी समस्या भोपाल में जगह को लेकर आ रही है। दरअसल, इस आयोजन के लिए कोई अच्छी जगह नहीं मिल पा रही है, जिसमें प्र्याप्त जगह हो। इसकी वजह है सरकार द्वारा बड़े स्तर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने की तैयारी की जाना। राजधानी में प्राय: सभी बड़े सरकारी आयोजन भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर और रवींद्र भवन में ही होते हैं।

    मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि उद्योग विभाग के अधिकारी राजधानी में जीआईएस के आयोजन को लेकर संभावित सभी स्थानों का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन उन्हें आयोजन की गरिमा के अनुरूप कोई भी स्थान पसंद नहीं आ रहा है। जीआईएस कहां आयोजित की जाए, इसको लेकर उच्च स्तर पर मंथन का दौर चल रहा है। वाइब्रेंट गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2007 में की थी। पहली समिट इंदौर में हुई। इसके बाद हर दो साल में यह यही होती रही।

    मैग्निफिसेंट एमपी के अलावा अब तक सात समिट यहां हो चुकी हैं। अगले साल फरवरी में आठवीं समिट की तैयारी है, लेकिन इसका आयोजन भोपाल में होगा। गौरतलब है कि 2018 में विधानसभा चुनाव होने के कारण समिट नहीं हो पाई थी। कांग्रेस की सरकार बनी और तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 2019 में मैग्निफिसेंट एमपी के नाम आयोजन करवाया गया था। 2020 और 2021 में कोरोना के कारण समिट नहीं हुई। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश में अब तक 6 संभागीय मुख्यालयों पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा चुकी है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, रोड शो और सीएम के यूके जर्मनी दौरे के जरिए मप्र को करीब 4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे 3 लाख से अधिक रोजगार सृजन होगा। उज्जैन में हुई आरआईसी में एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले।

    भोपाल में आयोजन की यह है वजह

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को इस बार इंदौर की जगह भोपाल में करने के पीछे की मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि यहां पर पूरा सरकारी तंत्र रहता है। इंदौर में आयोजन होता है, तो पूरे सरकारी तंत्र को वहां ले जाना पड़ता है। इसके चलते चुनिंदा अधिकारी ही वहां पहुंच पाते हैं। यही आयोजन राजधानी में होने से सभी विभाग और पूरे तंत्र से आसानी से समन्वय स्थापित हो सकेगा। विभाग के सभी अधिकारी और जरूरी कर्मचारी इसमें शामिल होकर निवेशकों के लिए हर समय मौजूद रहेंगे। वहीं, निवेश प्रस्तावों पर भी तत्काल निर्णय लिया जा सकेगा। इसके अलावा इस बार सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की ब्रांडिंग विदेशी निवेशकों के बीच भी करना चाहती है। समिट में विदेशी इन्वेस्टर्स को आमंत्रित किया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की दी शुभकामनाएं….

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन….

    March 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.