Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नये साल के वेलकम को लेकर शहरवासियों और पुलिस ने की तैयारी
    मध्यप्रदेश

    नये साल के वेलकम को लेकर शहरवासियों और पुलिस ने की तैयारी

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नये साल के वेलकम को लेकर शहरवासियों और पुलिस ने की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हुड़दंग और ड्रिंक एंड ड्राइव करना पड़ेगा भारी, सारी रात सड़को पर मुस्तेद रहेंगी पुलिस टीमे
    भीड़-भाड़ वाले इलाको, होटलो, बारो, क्ल्ब, रिेसोर्ट, घाटो, पब, रैस्टोरेंट, ढाबों, फार्म हाउसो पर रहेगी नजर

    भोपाल। नये साल के आगमन में दो दिनो की दूरी बची है, आने वाले साल के वेलकम के लिये जहॉ शहरवासियो का उत्साह बढ़ता जा रहा है, वहीं इसे मनाने के लिये जोर-शोर से तैयारियां भी जारी है। 31 दिसंबर को होटल, पब, रेस्टोरेंट, ढाबों पर नए साल का जश्र मनाया जाएगा। नए साल के अवसर पर शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारिया पूरी कर ली है। अधिकारियो के अनुसार नए साल के मौके पर जोश में हुड़दंग करने वालो पर पुलिस की नजर रहेगी और इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। कई लोग न्यू ईयर पर सेलिब्रेट करने सड़कों पर निकलते है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पुख्ता की गई है। इस दौरान ड्रिंक एन ड्राइव और तेज स्पीड से वाहन चलाने वालो पर खास नजर रखी जाएगी। सभी थानों का पुलिस बल सड़कों पर तैनात रहकर व्यवस्था संभालेगा, जरूरत पडऩे पर चौकियां पर चैकिंग की जाएगी। अफसरो का कहना है कि पुलिस का उद्देश्य है, कि लोगों को सेलिब्रेशन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही 31 दिसंबर की रात होटलों,बार,क्लब, पब, रैस्टोरेंट, समेत अन्य मनोरंजनगृहों के बाहर पुलिस टीम मुस्तैद रहेंगी। साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाको, बाजारों, घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये है। नये साल के एक दिन पहले से ही पुलिस आम स्थानो पर नशा करने वालों ओर नशे मे वाहन चलाने वालो की जांच करेगी और दोषियो के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी। वहीं नये साल की रात को जो वाहन भी चालक शराब पीकर वाहन चलाते या स्टंट करते मिलेंगे उनके खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा। वहीं देहात इलाको और हाईवे पर बने रिसोर्ट, ढाबो, फार्म हाउस पर भी पुलिस नजर रखेगी। इसके साथ ही किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए भी विशेष पुलिस बलों को तैनात करने की तैयारी की गई है। इन टीमों में काउन्टर असाल्ट,पुलिस राइडर्स,पुलिस पीसीआर,इंटेलीजेंस टीमें,क्रेन,फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस टीमों को भी सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात किया जाएगा। वहीं नए साल के जश्न में शराब की पार्टी करने के लिए लाइसेंस और लाउड स्पीकर के नियमों का पालन करना पड़ेगा, जिसके तहत रात 12 बजे तक ही बार खोले जा सकेंगे। हालांकि लायसेंस वाले स्थानो पर आबकारी विभाग दो घंटे अतिरिक्त शराब पिलाने के लिए परमिशन दे सकेगा लेकिन इसकी परमिशन के लिये आवेदन करना पड़ेगा। भोपाल में साउंड लीमिट तय की गई है, जिसके लिये कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए आदेश जारी किए हैं। नये साल के उपलक्ष्य में होटल, लॉज, मैरिज गार्डन में सामूहिक रूप से कार्यक्रम, पार्टी आयोजित करने से पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इन स्थानो पर सीसीटीवी कैमरा होना और कार्यक्रम की सारी जानकारी संबधित थानो को देनी अनिवार्य है।

    News Desk

    Related Posts

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की दी शुभकामनाएं….

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन….

    March 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.