Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बीएनआई बिलासपुर शहर के व्यापार को नई ऊंचाई देने की ओर अग्रसर
    छत्तीसगढ़

    बीएनआई बिलासपुर शहर के व्यापार को नई ऊंचाई देने की ओर अग्रसर

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीएनआई बिलासपुर शहर के व्यापार को नई ऊंचाई देने की ओर अग्रसर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर
    साइंस कॉलेज मैदान में 10 से 14 जनवरी तक बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 4 सौ से अधिक स्टॉल बुक हो चुके हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए मोबाइल ऐप लांच किया गया है। जिसके माध्यम से एक ही क्लिक पर मेले की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रविवार को मंगला स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट में बीएनआई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ऐप लांच किया। बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। बीएनआई एक इंटरनेशनल मार्केटिंग नेटवर्क हैं। जिसके भारत सहित पूरी दुनियां में लाखों सदस्य हैं।

    बीएनआई पिछले एक साल से बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला का आयोजन कर रही है। जिसकी खास बात यह है कि यहां के सदस्य हर वर्ष नए-नए कान्सेप्ट लेकर मेले की शुरूआत करते है। इस बार मेला पूरी तरह हाईटेक रहेगा। विजिट करने वालों को स्कैनर के माध्यम से मेले की संपूर्ण जानकारी एक ही क्लिक पर मिल जाएगी। अब तक 400 से अधिक स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है। जिसमें हैण्डीक्राफ्ट एवं हैण्डलूम, घरेलू उपयोगी उत्पाद, रियल स्टेट एवं उद्योग, लाईफ स्टाइल, ऑटोमोबाइल्स, पर्यटन, कम्प्यूनिकेशन, शिक्षा एवं अकादमी सेक्टर, बैंक एवं इन्श्योरेंस, इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। मेले में भीड़ को नियंत्रित करने एंट्री और एक्जिट पाइंट की व्यवस्था की गई है। वाहन मालिकों को गाड़ी निकलाने में परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखकर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में 5 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, हेल्थ चेकअप, ब्लड डोनेट, कवि सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    बीएनआई करेगा डायलिसिस मशीन डोनेट : चावला
    आयोजन समिति के अध्यक्ष व बीएनआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरण पाल सिंह चावला ने बताया कि बीएनआई दुनिया का सबसे बड़ा रेफरल नेटवर्किंग संगठन है, जिसका गठन 1985 में हुआ था। यह पिछले 40 वर्षों से 79 देशों में 3.50 लाख एसएमई व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स को अपने व्यवसाय व सेवा को बढ़ाने में मदद कर रही है। बीएनआई पिछले एक वर्ष से व्यापार और उद्योग मेले का आयोजन कर रही है। बीएनआई के पदाधिकारी और सदस्यों ने मेले से आय होने वाली राशि से डायलिसिस मशीन खरीदकर डोनेट करने का निर्णय लिया है।

    व्यापार से ही होगी बिलासपुर की पहचान
    व्यापार मेला के पदाधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों में बिलासपुर और रायपुर प्रमुख हैं। राजधानी होने के कारण रायपुर का निरंतर विकास हो रहा है। सारे बड़े प्रोजेक्ट रायपुर में ही चल रहे हैं। वहीं बिलासपुर धीरे-धीरे मुख्यधारा से बिछाड़ता जा रहा हैं। हमारी ऐसी मंशा हैं कि हम व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य करें। नए-नए व्यापारियों व स्टार्ट अप करने वाले युवाओं को आर्थिक रूप से मदद कर उनका हौसला बढ़ाए। जिससे बिलासपुर का नाम छत्तीसगढ़ सहित पूरे विश्व में जाना जाए। व्यापार मेला ही ऐसा जरिया हैं, जिसमें छोटे-बड़े व्यापारी अपने संस्थान का प्रचार-प्रसार करते हैं। जिसका फायदा जनता के अलावा व्यापारियों को भी मिलता है।

    ऐप में मिलेगी मेले की जानकारी
    आशीष श्रीवास्तव ने ऐप के बारे में बताया कि इस बार का व्यापार मेला पूरी तरह हाईटेक रहेगा। मेले में कितने स्टाल कहां-कहां लगे इन सब की जानकारी ऐप में मिल जाएंगे। प्ले स्टोर पर बिलासपुर व्यापार मेला के नाम से ऐप उपलब्ध है। जिसे डाउन लोड कर सारी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसमें विजिटर और स्टाल लाॅगिंग है। मोबाइल नंबर और नाम डालकर आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ऐप में कम्प्यूटर, खेल, आटोमोबाइल, फूड्स, गेम्स आदि का सेक्शन बनाया गया है। इसमें क्लिक कर संबंधित स्टॉल की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मेले का पूरा मैप भी आपको ऐप के अंदर ही मिल जाएगा।

    100 अधिक कम्पनियों से आ चुके है नौकरी के ऑफर
    बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेले के संयोजक गणेश अग्रवाल ने बताया कि मेला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है। बल्कि यहां नए-नए रोजगार, उद्योग व नौकरियों भी मिल रही है। सेटा के सचिन यादव ने अपनी संस्थान की तरफ से पढ़ाई करने वाले बच्चों को निशुल्क कोचिंग, स्कॉलरशिप देने की बात कही है। वहीं नाइसटेक कम्प्यूटर के डायरेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों की कंपनियों से अब तक सौ से ज्यादा नौकरी के ऑफर आ चुके हैं। आने वाले दिनों में इसकी संख्या और बढ़ सकती है।

    News Desk

    Related Posts

    उपमुख्यमंत्री ने 4.08 करोड़ रूपए की लागत के सकरी नदी तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन….

    March 27, 2026

    जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक संपन्न….

    March 27, 2026

    परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न…..

    March 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम जैतपुरी को दी 2.98 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की सौगात…

    March 27, 2026

    डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत…..

    March 27, 2026

    जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की मंजूरी, वनांचल विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उपमुख्यमंत्री ने 4.08 करोड़ रूपए की लागत के सकरी नदी तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन….

    March 27, 2026

    जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक संपन्न….

    March 27, 2026

    परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न…..

    March 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम जैतपुरी को दी 2.98 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की सौगात…

    March 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.