Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली का AQI 299 तक गिरा, कई इलाकों में राहत की उम्मीद
    राज्य

    दिल्ली का AQI 299 तक गिरा, कई इलाकों में राहत की उम्मीद

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली का AQI 299 तक गिरा, कई इलाकों में राहत की उम्मीद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है. हालांकि प्रदूषण से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है और AQI में गिरावट देखी जा रही है. इसी वजह से चार दिन पहले ही GRAP-3 के नियम हटा दिए गए थे, लेकिन ये कहना भी सही नहीं होगा कि अब हालात पूरी तरह से काबू में है. क्योंकि हवा अभी भी गंभीर श्रेणी में है और कई इलाके अभी भी रेड जोन में हैं. वहीं कई दिन बाद दिल्ली का ओवर ऑल AQI 300 से नीचे पहुंचा है.

    वजीरपुर सबसे प्रदूषित इलाका बना

    आज दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका वजीरपुर है, जहां का AQI 371 है. वहीं जहांगीरपुरी भी कुछ कम नहीं है, यहां पर भी 370 AQI है. इसके अलावा भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां का AQI 300 के पार है. अलीपुर का AQI- 327, अशोक विहार का AQI-338, बवाना का AQI-347, कर्णी सिंह का AQI-303, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का AQI- 303, मंदिर मार्ग का AQI-301, मुंडका का AQI- 321, सीरीफोर्ट का AQI- 319, विवेक विहार का AQI-369, रोहिणी का AQI- 347, RK पुरम का AQI-307, पूसा का AQI- 315, पतपड़गंज का AQI- 327, नेहरू नगर का AQI- 355, नरेला का AQI-308, विवेक विहार का AQI-369 है.

    300 से कम AQI

    इसके अलावा कुछ इलाकों का AQI 200 से 300 के बीच भी है. इनमें चांदनी चौक का AQI-278, DTU का AQI-289, द्वारका सेक्टर 8 का AQI- 295, ITO का AQI-299, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI-286, लोधी रोड़ का AQI-225, नजफगढ़ का AQI- 200, NSIT द्वारका का AQI-168, शादीपुर का AQI- 254, सोनिया विहार का AQI- 267 है.

    दिल्ली में खिली धूप

    बुधवार को दिल्ली में तेज धूप खिली, जिससे सर्दी से राहत मिली और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ. हालांकि धूप के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल रही थी. मौसम विभाग की ओर से आज भी दिल्ली में धूप खिलने की आशंका जताई है. इसके अलावा कल और शनिवार को घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना है. अगर बारिश होती है, तो प्रदूषण से और राहत मिलने की उम्मीद है.

    News Desk

    Related Posts

    पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..

    March 27, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..

    March 27, 2026

    गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….

    March 27, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : वेटलिफ्टिंग में 71 किग्रा वर्ग में सिल्वन बेह्रोथाटलो का स्वर्णिम प्रदर्शन….

    March 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..

    March 27, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..

    March 27, 2026

    गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….

    March 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.