Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सहयोगियों से डबल झटका
    राज्य

    दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सहयोगियों से डबल झटका

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सहयोगियों से डबल झटका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लग चुके हैं। हालांकि, वोटिंग से पहले ही इंडिया गठबंधन से अलग लड़ रही कांग्रेस से इंडिया गठबंधन की ज्यादातर पार्टियों ने दूरी बना ली है। समाजवादी पार्टी और TMC ने दिल्ली में AAP (AAP) को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस कदम का कांग्रेस पर क्या असर पड़ेगा? क्यों केजरीवाल को अखिलेश और ममता बनर्जी से मिला समर्थन कांग्रेस के लिए नई टेंशन खड़ा करेगा।

    कांग्रेस को डबल झटका
    दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP का सीधा मुकाबला तो BJP से है। हालांकि, कांग्रेस भी अकेले मैदान में उतरकर खुद के वजूद को कायम रखना चाहती है। लेकिन तारीखों के ऐलान होने के एक दिन बाद कांग्रेस को डबल शॉक लगा है। पहला TMC ने विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के समर्थन का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले अखिलेश यादव ने भी दिल्ली में केजरीवाल को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। TMC और एसपी के ऐलान के बाद इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस अकेली पड़ती जा रही है।

    केजरीवाल ने क्या कहा?
    अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली चुनाव में सपोर्ट देने के लिए थैंक्यू बोला है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- "TMC ने दिल्ली चुनावों में AAP को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं निजी तौर पर ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी, आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे वक्त में हमारा साथ दिया और हमें आशीर्वाद दिया है।"

    INDIA गठबंधन में कांग्रेस अकेली पड़ी
    ममता और अखिलेश यादव के केजरीवाल के साथ आने से दिल्ली चुनाव में कांग्रेस अकेली पड़ गई है। वहीं इंडिया गठबंधन को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तस्वीर साफ करने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया अलांयस केवल 2024 के लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी भले ही अकेले ताल ठोक रही है लेकिन नतीजा क्या होने वाला हैये कांग्रेस के नेता अभी से बताने लगे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि दिल्ली में केजरीवाल जीत जाएंगे।

    राहुल गांधी की लीडरशीप को नुकसान
    हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद ममता बनर्जी और उनके साथियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए गठबंधन की कमान बदलने की डिमांड की थी। लालू यादव और शरद पवार भी ममता दीदी के साथ खड़े दिख रहे थे। ऐसे में दिल्ली में AAP के साथ TMC और एसपी के आने से सबसे ज्यादा नुकसान राहुल गांधी की लीडरशिप को होने वाला है।

    दिल्ली में बीते चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन
    कभी दिल्ली की सत्ता पर मजबूती से कायम कांग्रेस पार्टी एक दशक से गायब चल रही है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दिल्ली में 7 में से 0 सीट मिली थी। इसके बाद साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दिल्ली में 0 सीटें मिली। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 0 सीटें मिली। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को 0 सीटें मिली। वहीं, साल 2024 में भी हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 0 सीटें मिली।

    दिल्ली में कब हैं चुनाव?
    चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..

    March 27, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..

    March 27, 2026

    गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….

    March 27, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : वेटलिफ्टिंग में 71 किग्रा वर्ग में सिल्वन बेह्रोथाटलो का स्वर्णिम प्रदर्शन….

    March 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..

    March 27, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..

    March 27, 2026

    गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….

    March 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.