Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»धर्म»24 करोड़ की ये मूर्ति बन रही है श्रद्धा का केंद्र; बनने में लगे 4 साल! जानिए इसकी अद्भुत विशेषताएं…
    धर्म

    24 करोड़ की ये मूर्ति बन रही है श्रद्धा का केंद्र; बनने में लगे 4 साल! जानिए इसकी अद्भुत विशेषताएं…

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    24 करोड़ की ये मूर्ति बन रही है श्रद्धा का केंद्र; बनने में लगे 4 साल! जानिए इसकी अद्भुत विशेषताएं…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मध्यप्रदेश के इंदौर में बनी भगवान विष्णु श्री नारायण के शेषनाग पर लेटे अष्टधातु से बनी मूर्ति को महाराष्ट्र के शहादा तीर्थ में लगाया जाएगा. वैसे तो यह मूर्ति इंदौर के सिंदोड़ा गांव में लोकेशानंद महाराज के आश्रम में तैयार हुई है. लेकिन इसका शहादा में स्थापित होने से पहले इंदौर में शोभायात्रा के जरिए श्रध्दालुओ को दर्शन कराए गए.

    दरअसल ग्यारह फीट लंबी और इक्कीस टन भारी मूर्ति को राजवाड़ा से रथ में सवार कर गांधी हॉल तक शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान भक्त, राजवाड़ा पर दर्शन कर, श्री नारायण की भक्ति में पैदल चले. गुरूवार को राजवाड़ा पर दर्शन देने के बाद अष्टधातु की यह मूर्ति गांधी हॉल से राऊ-पीथमपुर होते हुए धामनोद के लिए रवाना हुई. राजवाड़ा में भगवान विष्णुजी की प्रतिमा भक्तों के दर्शन के लिए रखी गई है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु केवल भगवान की एक झलक पाने के लिए आए.

    सेंधवा और पानसेमल होते हुए 11 जनवरी को पहुंचेगी शहादा
    भक्त लाइन लगाकर भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर रहे हैं, जबकि पंडितों द्वारा मंत्रों का उच्चारण किया जा रहा है. रथ का पहला पड़ाव धामनोद में है. अब सेंधवा और पानसेमल होते हुए 11 जनवरी को शहादा (नंदुरबार) धाम पहुंचेगी. यहां नारायण भक्ति पंथ ने श्री नारायण पुरम तीर्थ बनवाया जा रहा हैं. यहां केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर की तरह शेषशायी नारायण श्रीहरि विष्णु की मूर्ति लगाई जा रही हैं. 14 जनवरी को लोकेशानंदजी महाराज की देखरेख में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. यहां भव्य मंदिर का काम चल रहा है.

    24 करोड़ की है प्रतिमा
    पंच धातु की यह प्रतिमा 24 करोड़ की है. इसे तैयार होने में ही साढ़े चार साल का समय लगा. भगवान की यह प्रतिमा 21 टन वजनी है. भगवान विष्णु की प्रतिमा 11 फीट लंबी है. जिसका वजन 21 टन है. श्री नारायण भक्ति पंथ के प्रमुख लोकेशानंद महाराज ने बताया कि यह प्रतिमा पंचधातु की है. जिसे इंदौर में बनाया गया है. शास्त्रों में कहा गया है कि मिट्टी की प्रतिमा की पूजा का एक गुना फल तो कांस्य की प्रतिमा की पूजा का दस गुना फल मिलता है. वहीं पाषाण की प्रतिमा का सौ गुना फल मिलता है, लेकिन धातु की जो प्रतिमा होती है, उसकी पूजा का अनंत गुना फल मिलता है. कलयुग में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह अनंत गुना फल के लिए अनंत गुना प्रयत्न करता रहे.

    चार साल में बनी इक्कीस टन की मूर्ति
    भगवान का ये स्वरूप इसलिए पंचधातु में बनाया है, ताकि भक्तों को बहुत शीघ्र फल प्रदान हो. प्रतिमा का तीन से चार भागों में निर्माण हुआ है. सालभर मिट्टी में मॉडल तैयार किया गया. फिर फायबर में मॉडल बनाया. इसके बाद जयपुर में इसकी कास्टिंग की गई. देखा जाए तो मुख्य रूप से मध्यप्रदेश और राजस्थान में इसका मुख्य काम हुआ है. कास्टिंग होने के बाद प्रतिमा यहां आई. यहां भी ढ़ाई सालों तक प्रतिमा की फिनिशिंग का काम किया गया. यह नारायण के स्वरूप में है. इस तरह इस प्रतिमा को तैयार होने में करीब 4 साल लग गए.

    तीनों देव हैं मौजूद
    महाराज ने बताया कि यह प्रतिमा अपने आप में अनोखी है क्योंकि इसमें ब्रह्मा-विष्णु-महेश तीनों है. जहां एक ओर नारायण एक पुष्प से भगवान महादेव का पूजन कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर ब्रह्मा जी उनकी नाभी में है. भगवान के शीश की तरफ शेषनाग है. उनकी चरणों में माता लक्ष्मी की प्रतिमा विराजमान है. भगवान की प्रतिमा के समक्ष गरुड़ जी की प्रतिमा भी दिव्य है. गुरुड़ जी भगवान के नित्य सेवक है. उनकी दृष्टि भगवान की तरफ है. गरुड़ जी की प्रतिमा में अष्ट नाग है. इसमें से एक ही नाग, गरुड़ जी की आंखों में देख रहा है. वह उनके भावों और विचारों को पड़ता है कि गरुड़ की कहां जाने वाले है. ये सातों नागों को दिशा-निर्देश देते है.

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.