Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सीजीपीएससी 2021 की भर्ती परीक्षा घोटाले में कार्रवाई तेज, गोयल के बेटा-बहू, टामन का भतीजा गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    सीजीपीएससी 2021 की भर्ती परीक्षा घोटाले में कार्रवाई तेज, गोयल के बेटा-बहू, टामन का भतीजा गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीजीपीएससी 2021 की भर्ती परीक्षा घोटाले में कार्रवाई तेज, गोयल के बेटा-बहू, टामन का भतीजा गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा- 2021 घोटाले के मामले में सीबीआई ने रविवार को तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इनमें सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का भतीजा साहिल सोनवानी (डीएसपी) भी शामिल है।

    इसके अलावा बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण गोयल का बेटा, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को भी गिरफ्तार किया गया है। साल 2021 के परिणाम में शशांक और भूमिका क्रमश: तीसरे और चौथे टॉपर थे।

    तीनों को एक दिन की सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया गया। बता दें कि अब तक सात आरोपित सलाखों के पीछे जा चुके हैं। इससे पहले शनिवार को टामन के भतीजे नितेश सोनवानी (डिप्टी कलेक्टर) और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से सोमवार तक दोनों को रिमांड पर भेजा गया।

    यह है मामला
    सीजीपीएससी में वर्ष 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को पैसे लेकर डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पदों पर नियुक्ति दी गई थी।

    पीएससी ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर भर्ती की परीक्षा ली थी। आरोप है कि सीजीपीएससी के तत्कालीन चेयरमेन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, कारोबारियों समेत कांग्रेसी नेता और नौकरशाहों के बच्चों की कथित तौर पर भर्ती करवाकर विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाई है।

    सीबीआई के मुताबिक, सोनवानी के कार्यकाल में पीएससी की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने अपने कई रिश्तेदारों और कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के 18 रिश्तेदारों की नौकरी लगवाई है। मामले की जांच के दौरान पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत भी मिले हैं।

    इस तरह से हुआ पैसों का लेन-देन
    आरोप है कि गोयल ने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को नौकरी दिलाने के लिए सोनवानी के करीबी के एनजीओ को सीएसआर फंड से 45 लाख रुपये दिए थे। यह पैसे पीएसपी भर्ती के सलेक्शन के दौरान दो बार में 20 लाख और 25 लाख दिए गए।

    जिस एनजीओ में पैसे डाले गए, उसकी चेयरमैन टामन की पत्नी है। इसी एनजीओ के जरिये सोनवानी तक पैसे पहुंचे थे। इस बात की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई है।

    News Desk

    Related Posts

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026

    असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप….

    March 29, 2026

    समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी…

    March 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026

    असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.