Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मेघदूत चौपाटी की 200 से ज्यादा गुमटियों को नगर निगम ने किया ध्वस्त, व्यापारी बौखलाए
    मध्यप्रदेश

    मेघदूत चौपाटी की 200 से ज्यादा गुमटियों को नगर निगम ने किया ध्वस्त, व्यापारी बौखलाए

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेघदूत चौपाटी की 200 से ज्यादा गुमटियों को नगर निगम ने किया ध्वस्त, व्यापारी बौखलाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: नगर निगम की टीम ने मंगलवार सुबह मेघदूत चौपाटी के 200 से ज्यादा खोखे तोड़ दिए। चौपाटी हटाए जाने के बाद दुकानदारों ने वाहनों पर बने खोखे सुयश विहार कॉलोनी की सड़क के आसपास रख दिए थे। इसकी शिकायत रहवासियों ने नगर निगम अफसरों से की थी। इसके बाद खोखे तोड़ने का फैसला लिया गया। खोखे तोड़ने से भड़के दुकानदारों ने अफसरों से बहस भी की। उनका कहना है कि वाहनों पर खोखे बनाने में डेढ़ से दो लाख रुपए खर्च हुए। हम इन्हें अपने घर नहीं ले जा सकते थे, इसलिए खुले मैदान में रख दिया, लेकिन अफसरों ने बिना बताए खोखे तोड़ दिए। अफसरों ने बताया कि सोमवार शाम को अनाउंसमेंट कराया गया था। दुकानदारों से कहा गया था कि वे अपने खोखे सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। शिकायत मिलने के बाद खोखे तोड़ दिए गए। 

    चौपाटी पर गुमटियां लगाने की दो बार कोशिश

    दुकानदारों ने चौपाटी पर गुमटियां लगाने की दो बार कोशिश की थी। रविवार सुबह 20 से ज्यादा गुमटियां होने की जानकारी मिलने पर टीम मौके पर गई और गुमटियां हटाईं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि गुमटियां जब्त न की जाएं। दुकानदारों को वैकल्पिक जगह भी दी जाए। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर नई जगह न दिए जाने पर विजय नगर चौराहे पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी थी। 

    मंगलवार को जब दुकानदारों को गुमटियां तोड़े जाने की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। तब तक जेसीबी की मदद से कई गुमटियां तोड़ी जा चुकी थीं। बता दें कि चौपाटी पिछले दस साल से चालू थी। अब मेट्रो स्टेशनों के काम के चलते नगर निगम ने चौपाटी हटा दी है। इसके बाद दुकानदार लगातार विरोध कर रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक संपन्न…..

    March 19, 2026

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026

    तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई, परंपरागत खेती छोड़ आधुनिक खेती से बदली तकदीर….

    March 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक संपन्न…..

    March 19, 2026

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.