Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»पूर्व विधायक कर्म सिंह डांगरा का 104 साल की उम्र में निधन
    राज्य

    पूर्व विधायक कर्म सिंह डांगरा का 104 साल की उम्र में निधन

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्व विधायक कर्म सिंह डांगरा का 104 साल की उम्र में निधन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टोहाना। टोहाना के पूर्व विधायक व इनेलो नेता चौधरी कर्म सिंह डांगरा का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डांगरा में किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक निशान सिंह सहित इलाके के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

    जिंदल अस्पताल में चल रहा था इलाज
    बता दें कि कर्म सिंह डांगरा पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे तथा हिसार के जिंदल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। बता दें कि कर्म सिंह 1977 में जनता पार्टी से विधायक बने थे, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार करनल भीम सिंह को 14 हजार मतों से हराया था। कर्मसिंह दो बार गांव डांगरा के सरपंच रहे तथा इसके अलावा भी विभिन्न पदों पर रहे।

    पहली बार 1977 में बने थे विधायक
    कर्म सिंह डांगरा पहली बार साल 1977-1982 में विधायक बने थे। वह चौधरी देवीलाल की जनता से पार्टी से विधायक चुने गए थे। डांगरा वर्ष 1982 में जनता पार्टी के हिसार जिले के प्रधान भी रहे थे। 1986 में चौधरी देवीलाल के आह्वान पर न्याय युद्ध में दिल्ली तक पैदल यात्रा में गए।

    1986 के रास्ता आंदोलन के दौरान वो जेल भी गए। 1987-88 में कर्म सिंह डांगरा हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन के पद पर नियुक्त हुए थे। कर्म सिंह डांगरा फिलहाल में 1997 से अब तक इनेलो के स्टेट कार्यकारिणी के सदस्य थे।

    ऐसे हुई थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत
    पूरे इलाके में कर्म सिंह डांगरा की पहचान एक ईमानदार और सादगी से भरे जीने के लिए थी। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1960 में डांगरा गांव का सरपंच बनने से हुई थी। इसके बाद वह 1977 में विधायक बने थे। 

    मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डांगरा में किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक निशान सिंह सहित इलाके के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    April 9, 2026

    Uttarakhand News: सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए CM धामी, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि और ‘सैनिक सुविधा केंद्र’ का किया उद्घाटन….

    April 9, 2026

    ढोढ़ी घाट और चिलरा घाट में स्टॉप-डैम के लिए 33 लाख मंजूर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी…..

    April 9, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत, तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां….

    April 9, 2026

    15 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में होगी आयोजित…..

    April 9, 2026

    परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 1.80 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी…..

    April 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    April 9, 2026

    Uttarakhand News: सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए CM धामी, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि और ‘सैनिक सुविधा केंद्र’ का किया उद्घाटन….

    April 9, 2026

    ढोढ़ी घाट और चिलरा घाट में स्टॉप-डैम के लिए 33 लाख मंजूर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी…..

    April 9, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत, तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां….

    April 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.