Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»निष्पक्ष निर्वाचन और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूलाधार : राज्यपाल पटेल
    मध्यप्रदेश

    निष्पक्ष निर्वाचन और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूलाधार : राज्यपाल पटेल

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    निष्पक्ष निर्वाचन और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूलाधार : राज्यपाल पटेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूल आधार है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आयोग, कम मतदान वाले केन्द्रों को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने जनजागृति के विशेष प्रयास करें। राज्यपाल पटेल शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

    राज्यपाल पटेल ने निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी और आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। नवीन मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण भी किया गया। राज्यपाल ने आयोग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के वीडियों संदेश का प्रसारण भी किया गया।

    राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में महिलाओं का पंजीकरण पुरूषों की तुलना में अधिक हुआ है। यह लोकतंत्र के समावेशी स्वरूप की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। आयोग को ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित करना चाहिए जहां विगत कई चुनाव से कम मतदान हो रहा है। ऐसे मतदान केन्द्रों में जाकर कारणों को समझें। वहां की जनता से बात करें। उन्हें लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी दे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने विशेष नवाचार करें।

    राज्यपाल पटेल ने आयोग द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग से संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 में प्राप्त आवेदनों के 99.9 प्रतिशत ऑनलाइन निराकरण की सराहना की। राज्यपाल पटेल ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के प्रयासों और दूरदशिता का प्रमाण बताया और उनके प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में प्रदेश के मतदाताओं विशेषकर महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं की उत्साहपूर्वक सहभागिता को अभूतपूर्व बताया। लोकतंत्र की मजबूती के योगदान प्रयासों के लिए सभी प्रदेशवासियों, मतदाताओं और निर्वाचन आयोग की पूरी टीम को बधाई भी दी।

        हर पात्र मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले

    राज्यपाल पटेल ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए शुद्ध एवं पूर्ण मतदाता सूची होना आवश्यक है। तभी मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में योगदान दे सकेंगे। इसलिए हर पात्र मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले। निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ मताधिकार का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि यह केवल आयोग का नहीं, देश के नागरिक के रूप में हम सबका परम कर्तव्य और जवाबदारी भी है।

    राज्यपाल पटेल ने कहा कि आयोग मतदाताओं को उम्मीदवारों की जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र संबंधी भ्रांतियों और भेदभाव से ऊपर उठ कर मताधिकार के उपयोग के लिए सजग करें। मतदाताओं को बताए कि हमारे संविधान ने जो अधिकार दिए है, ये तभी सार्थक होंगे, जब हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और योग्य और नीति परक उम्मीदवारों का निर्वाचन करेंगे। तभी हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ेगा। मतदाता भी अपनी प्रगति से गौरवान्वित होंगे।

    लोकसभा निर्वाचन और मतदाता पुनरीक्षण के लिए अधिकारी हुए सम्मानित

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोक सभा निर्वाचन 2024 को सफलता पूर्वक संपन्न कराने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ नेहा मीना, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम राजेश बाथम, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोकनगर सुभाष कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया। लोकसभा निर्वाचन-2024 के स्वीप गतिविधियों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य हेतु भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, ग्वालियर की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रूचिका चौहान को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था के लिए शिवपुरी के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, श्योपुर के तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, भिण्ड कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक असित यादव को सम्मानित किया। लोकसभा निर्वाचन संचालन 2024 में प्रदेश स्तर से कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा एवं राज्य पुलिस नोडल अधिकारी अंशुमान सिंह को भी सम्मानित किया।

    इसी प्रकार स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहडोल झोन के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर और  आईटी इनिशिएटिव एवं स्वीप गतिविधियों का विशेष श्रेणी पुरस्कार नर्मदापुरम की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुसोनिया मीना को सम्मानित किया।

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलीराजपुर के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभय अरविन्द बेडेकर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुप्रियांशी भंवर, रायसेन के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द दुबे और उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष शर्मा, दतिया के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार माकिन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूमिजा सक्सेना को सम्मानित किया गया।

     विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचक और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों में रायसेन सिलवानी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सौरभ मिश्रा और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भरत सिंह मांडले, दतिया भांडेर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संतोष तिवारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुनील प्रभास, शिवपुरी करेरा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजय शर्मा और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुकल्पना शर्मा को सम्मानित किया गया।

    इसी प्रकार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. मतदान केन्द्र क्रमांक 177-छाछकुआँ जिला धार के बी.एल.ओ. घनश्याम चौहान, मतदान केन्द्र क्रमांक 43-मा.विद्यालय सोमारूण्डीकला जिला रतलाम के तोलाराम निनामा, मतदान केन्द्र क्रमांक 223-सिद्धीखुर्द जिला सिंगरौली के अरूण कुमार पनिका, मतदान केन्द्र क्रमांक 326-कुशमहांकला जिला उमरिया के धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, मतदान केन्द्र क्रमांक 183- अम्बेडकर वार्ड जिला सागर के जयंत कुमार विश्वकर्मा, मतदान केन्द्र क्रमांक 135-भोजपुर जिला रायसेन के मनीष कीर, मतदान केन्द्र क्रमांक 81-हरदा जिला हरदा की सीमा सोनी और मतदान केन्द्र क्रमांक 167-दीक्षितपुरा जिला जबलपुर के मनीष जैन को सम्मानित किया गया।

    लोकसभा निर्वाचन 2024 संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश यादव, अनुभाग अधिकारी अनुकृति मिश्रा, सहायक अनुभाग अधिकारी सुजाता चिन्चोलकर, सहायक प्रोग्रामर प्रवास जैन और प्रोग्रामर विनय देशमुख को सम्मानित किया गया।

    निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

    राज्यपाल पटेल ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चयनित शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर के रजनीश त्रिपाठी को प्रथम, शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय, गंजबासौदा विदिशा की कु. सृष्टि तिवारी को द्वितीय और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के मयंक विश्वकर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया।

    राज्यपाल पटेल ने नवीन मतदाताओं कुशआग्रे सेन, अभिलाषा केसरिया, आकृति लुइटेल, ऋषि श्रीवास्तव और गौरव जाट को ईपिक कार्ड वितरित किए।

    राज्यपाल पटेल का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने पुष्प-गुच्छ से स्वागत, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। सिंह ने लोकसभा निर्वाचन 2024, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की विस्तार से जानकारी भी दी।

    कलेक्टर भोपाल कौशेन्द्र विक्रम सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह, भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल, स्टेट आईकन राजीव वर्मा, गोविन्द नामदेव, दिव्यंका त्रिपाठी दहिया, सुसंजना सिंह और सुदेशना जैन मंचासीन थे।    

    News Desk

    Related Posts

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026

    तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई, परंपरागत खेती छोड़ आधुनिक खेती से बदली तकदीर….

    March 18, 2026

    पीएम श्री योजना के तहत विद्यार्थियों ने कोलकाता में लिया ज्ञान-विज्ञान का अनुभव….

    March 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.