Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मुख्यमंत्री,रमन सिंह और भूपेश बघेल,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमने-सामने
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मुख्यमंत्री,रमन सिंह और भूपेश बघेल,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमने-सामने

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मुख्यमंत्री,रमन सिंह और भूपेश बघेल,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर आमने-सामने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह  सोशल मीडिया पर भिड़ गए। दरअसल, नक्सलवाद को लेकर पहला पोस्ट रमन सिंह ने किया। उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि नक्सलियों की मदद करना और वोट के लिए उनका इस्तेमाल करना कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है।

    बघेल का तंज…आपका ये हाल BJP ने ही किया

    रमन सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आज जब डबल इंजन की सरकार में नक्सलवाद खात्मे की ओर जा रहा है, तब कांग्रेस के पेट में दर्द उठ रहा है। रमन सिंह की पोस्ट का जवाब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिया। कांग्रेस सरकार में सीएम रहे भूपेश बघेल ने डॉ. सिंह की पोस्ट पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि बस याद दिलाना चाहता हूं डॉक्टर साहब कि अब आप मुख्यमंत्री नहीं हैं न ही पार्टी के प्रवक्ता हैं। अब आप विधानसभा अध्यक्ष हैं। अन्यथा न लें पर आपका ये हाल आपकी पार्टी बीजेपी ने ही किया है।

    रमन सिंह : छत्तीसगढ़ महतारी का सेवक

    भूपेश बघेल ने कहा कि आपका दायित्व है कि अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को संरक्षण दें। बघेल की इस पोस्ट पर रमन सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधायक जी जब भी विषय मेरे छत्तीसगढ़ की सुरक्षा या नक्सल का होगा, तब अंतिम सांस तक मैं छत्तीसगढ़ महतारी के पक्ष में खड़ा रहूंगा। पद चाहे मुख्यमंत्री का हो या विधानसभा अध्यक्ष का, लेकिन मैं हमेशा छत्तीसगढ़ महतारी के सेवक  के रूप में प्रदेश के हित में अपनी आवाज उठाता रहूंगा।

    भूपेश बघेल:  15 साल सेवा का  अवसर दिया

    इसके बाद भूपेश बघेल ने एक फिर पोस्ट लिखा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर साहब,हम सब चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक की तरह आप भी नक्सलवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहें। छत्तीसगढ़ महतारी ने आपको पंद्रह साल सेवा का अवसर दिया, तब यदि सुरक्षा सलाहकार से वेतन लो, मौज करो कहने की बजाय नक्सल नीति पर काम किया होता तो आज हम बहुत आगे खड़े होते।

    News Desk

    Related Posts

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.