Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘छावा’ को लेकर विवाद के बीच डायरेक्टर का बड़ा फैसला, डिलीट होंगे आपत्तिजनक सीन्स
    मनोरंजन

    फिल्म ‘छावा’ को लेकर विवाद के बीच डायरेक्टर का बड़ा फैसला, डिलीट होंगे आपत्तिजनक सीन्स

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘छावा’ को लेकर विवाद के बीच डायरेक्टर का बड़ा फैसला, डिलीट होंगे आपत्तिजनक सीन्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है. 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे देखने के बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. ट्रेलर में संभाजी महाराज (विक्की कौशल) और उनकी पत्नी येसूबाई (रश्मिका मंदाना) को डांस करते दिखाया गया जिसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर दूसरे मंत्री ने विरोध जताया था. ऐसे में अब 'छावा' के डायरेक्टर MNS चीफ राज ठाकरे से मिले हैं.

    'छावा' डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने MNS चीफ राज ठाकरे से मिलकर उन्हें ये तसल्ली दी है कि फिल्म से आपत्तिजनक सीन्स डिलीट किए जाएंगे. लक्ष्मण ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि सीन हटाए जाने के बाद ही 'छावा' 14 फरवरी को थिएटर्स में दस्तक देगी. डायरेक्टर ने अपने स्टेटमेंट में कहा- 'मैं राज ठाकरे से मिल चुका हूं. वो एक एक्साइटेड रीडर और स्टडी करने वाली शख्सियत हैं.'

    स्टेटमेंट में उतेकर ने आगे कहा- 'मैंने उनसे कुछ सुझाव और मार्गदर्शन लिया है. मैं कह सकता हूं कि उनके शब्द मेरे लिए बहुत मददगार हैं और उनसे मिलने के बाद, मैंने उन सीन्स को हटाने का फैसला किया है जहां हमने दिखाया है कि संभाजी महाराज लेजिम डांस कर रहे थे. लेजिम डांस बहुत बड़ी बात नहीं है. संभाजी लेजिम डांस से कहीं ज्यादा बड़े हैं. तो हम उन सीन्स को फिल्म से हटा रहे हैं. जब संभाजी महाराज ने बरहानपुर पर हमला किया था तब वे सिर्फ 20 साल के थे.'

    'छावा' डायरेक्टर ने आगे कहा- 'हमने शिवाजी सावंत की 'छावा' नाम की किताब के राइट्स ले लिए हैं, जिसमें उन्होंने संभाजी महाराज के होली उत्सव में भाग लेने के बारे में लिखा था. वो पवित्र अग्नि से एक नारियल निकालेंगे. हमने महाराज को 20 साल के शख्स के रूप में सोचा. ये साफ था कि उन्होंने लेजिम डांस किया था और क्यों नहीं? लेजिम मराठा संस्कृति का एक हिस्सा है. ये सिर्फ हमारा पारंपरिक नृत्य है. लेकिन, अगर कोई उन डांस मूव्स या लेजिम डांस से आहत होता है, तो हम उन्हें हटा देंगे. लेजिम डांस छत्रपति संभाजी महाराज से बड़ा नहीं है.'

    इतिहासकारों की सलाह के बाद रिलीज होगी 'छावा'
    लक्ष्मण उतेकर ने आगे मंत्रियों के उन बयानों का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि 'छावा' को इतिहासकारों की सलाह लेने के बाद रिलीज किया जाए. डायरेक्टर ने कहा- 'हमने 29 जनवरी को एक खास प्रीमियर शो रखा है. कुछ इतिहासकार और इतिहास को पढ़ने वाले लोग वहां होंगे. हम उनका मार्गदर्शन लेंगे.'

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक…..

    March 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात….

    March 26, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.