Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली के डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खून से सनी मिली लाश, किरायेदारों पर हत्या का शक
    राज्य

    दिल्ली के डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खून से सनी मिली लाश, किरायेदारों पर हत्या का शक

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खून से सनी मिली लाश, किरायेदारों पर हत्या का शक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नोएडा: दिल्ली के एक डॉक्टर की हत्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कुलेसरा स्थित संजय विहार कॉलोनी में उनके ही मकान में की गई. उनका शव रविवार को उनके कमरे में खून से लथपथ पाया गया. इस हत्या के बाद से दो किरायेदार एक पुरुष और एक महिला गायब हैं. जिससे पुलिस की जांच का दायरा इन दोनों पर केंद्रित हो गया है.

    24 जनवरी को किरायेदारों को दिया था कमरा
    डॉक्टर दिनेश गौड़ का शव तब मिला जब उनके बेटे अमन ने उन्हें कॉल किया और फोन बंद आया. अमन को पता चला कि उनके पिता कुलेसरा के मकान पर गए हैं. जब अमन वहां पहुंचे, तो उन्होंने अपने पिता का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दिनेश गौड़ ने 24 जनवरी को एक पुरुष और महिला किरायेदार को अपने मकान में कमरा किराए पर दिया था. इसके बाद 25 जनवरी को दिनेश कुलेसरा आए थे, लेकिन फिर वापस दिल्ली नहीं लौटे. पुलिस का मानना है कि ये किरायेदार इस हत्या के पीछे हो सकते हैं.

    पुलिस कर रही कॉल डिटेल्स की जांच
    सेंट्रल नोएडा के एसीपी ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें बनाई हैं और किरायेदारों के बारे में जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया है. पुलिस का मानना है कि दिनेश गौड़ की हत्या का राज उनके मोबाइल फोन में छिपा हो सकता है, जो घटना के बाद गायब है. पुलिस कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि दिनेश ने किससे बातचीत की थी.

    कमरे का ताला खोलने में बेटे की मदद
    जिस कमरे में डॉक्टर का शव मिला, उसके दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था. हालांकि इसकी एक चाबी मृतक के बेटे अमन के पास थी. अमन ने इस चाबी से कमरे का ताला खोलकर शव को बाहर निकाला. एसीपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा.

    News Desk

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.